गायत्री शक्तिपीठ में नौकुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारा आयोजित

Updated:
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ में नौकुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारा आयोजित

शहर के न्यू एरिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गत 14 मार्च से चल रहे नौकुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति हो गयी

विज्ञापन

फोटो -6- भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते लोग.

सासाराम ग्रामीण.

शहर के न्यू एरिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गत 14 मार्च से चल रहे नौकुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति हो गयी. इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया. इसकी जानकारी ट्रस्टी अतेंद्र सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञा पुराण कथा के पांचवें दिन भव्य दीप यज्ञ व पूर्णाहुति का आयोजन हुआ. पूर्व संध्या पर दीप यज्ञ में हजारों की संख्या में एक साथ दीपक जले, जिसे देख श्रद्धालु आश्चर्यचकित हो गये. टोली की विदाई के समय विदाई गीत सुनकर लोगों की आंखें नम हो गयीं. इस अवसर पर उप जोन समन्वयक श्यामानंद शर्मा, मुख्य ट्रस्टी राजकुमारी चौहान, ट्रस्टी अतेंद्र कुमार सिंह, अशोक सिंह, पुष्पा राणा, परिवराजक रमेश सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, मनोज सिंह, कृष्णावती देवी, किरण सिंह, उर्मिला देवी, विमल सिंह, विनय सिंह, उमेश सिंह, संकेत कु सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, ऋतिक, सचिदानंद सिंह, मुराली सिंह, विंदेश्वरी सिंह, शशि भूषण, जय प्रकाश सिंह, छोटन सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन