रोहतास: CM ने वर्चुअल माध्यम से किया नोखा के आदर्श विद्यालय का उद्घाटन, अब गांव के बच्चों को मिलेगी स्मार्ट शिक्षा

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: नोखा गढ़ स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्ज्वलन के बाद मंच पर उपस्थित विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य अतिथि। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री ने नोखा गढ़ में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का वर्चुअल उद्घाटन कर ग्रामीण शिक्षा में नई क्रांति का सूत्रपात किया है. आधुनिक सुविधाओं से लैस यह विद्यालय अब क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करेगा.

विज्ञापन

Rohtas News : मुख्यमंत्री ने रविवार को राज्यस्तरीय समारोह से वर्चुअल माध्यम के जरिए नोखा गढ़ स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया. इसके साथ ही क्षेत्र में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में नई शुरुआत हुई. विद्यालय परिसर में दोपहर 12:35 बजे आयोजित स्थानीय समारोह में एलईडी स्क्रीन पर उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ देखा.

विज्ञापन

Sasaram News : दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ स्थानीय समारोह का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

स्थानीय समारोह का शुभारंभ बिहार विधानसभा आवास समिति के सभापति सह नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी, नगर परिषद सभापति राधेश्याम सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पार्षद रविशंकर सिंह, भाजपा नेता बालाजीत सिंह, बृजबिहारी प्रसाद गुप्ता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह मॉडल स्कूल के नोडल पदाधिकारी सुमन कुमार श्रीवास्तव, प्रीतम पटेल, पूर्व मुखिया गांधी चौधरी तथा नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर ने सभी अतिथियों का बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.

स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब से बदलेगी ग्रामीण शिक्षा की तस्वीर

विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और बेहतर पढ़ाई के लिए उन्हें दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने इसे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की बड़ी उपलब्धि बताया.

शिक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती, अधिकारियों ने साझा की विद्यालय की कार्ययोजना

नगर परिषद सभापति राधेश्याम सिंह ने विद्यालय के उद्घाटन को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया. वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सुमन कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, संचालन और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि छात्रों को आधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा.

शिक्षक, छात्र और अभिभावकों की रही बड़ी भागीदारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर ने की, जबकि मंच संचालन रोहित कुमार और बुद्धन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे. उद्घाटन समारोह को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन