रेडीमेड दुकान में लगी आग, 30 लाख से अधिक के कपड़े खाक

Updated:
विज्ञापन

आयरकोठा बाजार में रविवार की रात रेडीमेड ड्रेस की एक दुकान में आग लग गयी, जिससे लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गये

विज्ञापन

अगलगी.

आयरकोठा बाजार पर रात 12 बजे शॉर्ट-सर्किट के कारण हुआ हादसा, मची अफरातफरी

फोटो-2- आयरकोठा बाजार पर दुकान में आग लगने से जले जले रेडीमेड कपड़े़ ए- दुकान के बाहर खड़े दुकानदार व अन्य लोग. प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला

आयरकोठा बाजार में रविवार की रात रेडीमेड ड्रेस की एक दुकान में आग लग गयी, जिससे लाखों रुपये के कपड़े जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार आयरकोठा बाजार स्थित गांधी आश्रम के सामने साक्षी ड्रेसेज में रात करीब 12 बजे आग लगी. दुकान से धुआं निकलता देख राहगीरों ने थाना को सूचना दी. पुलिस के पहुंचते ही आसपास के लोग जुटे और सबर्मसिबल मोटर से पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी दुकान के अंदर नहीं पहुंच सका. इस दौरान अंदर रखे कपड़े जलते रहे. आग लगने की जानकारी दुकानदार को करीब 20 मिनट बाद मिली, क्योंकि रात में सोने के कारण मोबाइल कॉल देर से रिसीव हुआ. दुकानदार कृपाशंकर ने बताया कि सूचना मिलने पर वह दुकान पहुंचे. उस समय दुकान से धुआं निकल रहा था और लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे. आग से सटर गर्म हो चुका था. काफी मशक्कत के बाद सटर खुला, तब तक सारा रेडीमेड कपड़ा आग की चपेट में आ चुका था. आग की लपटें बाहर आने लगीं और लोगों के प्रयास विफल रहे.

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड का एक वाहन

पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची और पानी का छिड़काव किया गया, लेकिन कपड़ों को बचाया नहीं जा सका. दुकानदार ने बताया कि दुकान में होलसेल रेडीमेड का कारोबार होता था और आग से करीब 30 लाख रुपये का सामान जल गया. गनीमत रही की सटे शृंगार और जूता-चप्पल की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गयीं. यदि आग कुछ देर और सुलगती तो दोनों दुकानों का सामान जलकर राख हो जाता. आग का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जतायी जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन