सांप के काटने से भाई-बहन की मौत

सांप के काटने से भाई-बहन की मौत
सांप के काटने से भाई-बहन की मौत प्रतिनिधि, शिवसागर बड्डी थाना क्षेत्र के पनारी में बुधवार की देर रात सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गया जिले के मड़ई गांव निवासी उपेंद्र मांझी व उसकी पत्नी सनपी देवी दोनों कई महीनों से पनारी स्थित शिव शक्ति ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करते हैं. रात में खाना खाने के बाद दंपती अपने बच्चों के साथ सो रहे थे. इसी बीच रात में उनके 10 वर्षीय बेटे विश्वनाथ मांझी व 14 वर्षीय बेटी गीता कुमारी को सांप ने काट लिया. इस घटना के बाद दोनों बच्चों को परिजन झाड़ फूंक कराना शुरू कर दिये. लेकिन, दोनों बच्चों की मौत हो गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










