रोहतास: कोचस में NH 319 किनारे शराब बेचते धंधेबाज गिरफ्तार: 29 बोतल विदेशी शराब बरामद, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

कोचस थाना की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास के कोचस थाना क्षेत्र में NH 319 के किनारे अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Rohtas News: जिले के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 319 के किनारे पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से सवा पांच लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को रंगे हाथ दबोच लिया. आवश्यक कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

एनएच किनारे चल रहा था शराब का खेल, गुप्त सूचना पर एक्शन

सदर एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गोविंदपुर के पास एनएच 319 के किनारे चोरी-छिपे अवैध शराब बेचने का धंधा संचालित किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर बताए गए ठिकाने पर अचानक दबिश दी गई.

180 एमएल के 29 फ्रूटी पैक बरामद, धंधेबाज उज्ज्वल गिरफ्तार

पुलिस टीम ने मौके की घेराबंदी कर धंधेबाज को भागने का मौका नहीं दिया और उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 8PM टेट्रा पैक (180 एमएल) के कुल 29 पीस बरामद किए गए, जो कुल मिलाकर 5.22 लीटर विदेशी शराब है. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान उज्ज्वल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

Also Read: रोहतास: नासरीगंज में गड्ढों से परेशान लोगों ने NH 120B लिंक रोड किया जाम, 6 घंटे ट्रकों की लगी लंबी कतार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन