रोहतास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला बैठक, पदाधिकारियों का सम्मान, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते जिला अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
रोहतास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर ज़ोर देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया.
Rohtas news : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, रोहतास की परिचयात्मक सह जिला बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने की, जबकि मंच संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. एस. जमशेद अहमद ने किया. कार्यक्रम में पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया.
'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पूछा कि वे भारतीय जनता पार्टी से क्यों जुड़े हैं. इस पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों का सम्मान करने वाली पार्टी है और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की भावना के साथ कार्य करती है. उन्होंने कहा कि पार्टी सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है, यही वजह है कि वे भाजपा से जुड़े हैं और पार्टी की कार्यशैली से संतुष्ट हैं.
सम्मान समारोह में पदाधिकारियों का बढ़ाया गया उत्साह
बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज के बीच संवाद बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया.
बैठक में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरताज हुसैन, डॉ. शिवनाथ चौधरी, प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा, प्रदेश सह संयोजक नगर निकाय प्रकोष्ठ सुनील कुशवाहा, तनवीर आलम, शमीम कुरैशी, सैयद अब्दुल हुसैन, शकील अख्तर, सादाब शकलानी, सैयद इफ्तेखार हुसैन, राजकुमार, सरदार अमित सिंह, मोहम्मद जलालुद्दीन खान, अनवर अंसारी, मोहम्मद समीम निसार, परवेज आलम, सैयद रिजवान हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह, सुजीत गॉड, गौतम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










