रोहतास में बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की नई जिला कमेटी गठित,आनंद तिवारी बने जिलाध्यक्ष

फोटो कैप्शन : एक निजी हॉल में आयोजित बैठक में शामिल बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी, विद्यालय अध्यापक व अन्य. | Prabhat Khabar Network
रोहतास जिले में बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की जिला इकाई का गठन हो गया है. आनंद तिवारी को जिलाध्यक्ष चुना गया है, जो शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और वेतनमान के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया है.
Rohtas Bihar Vidyalaya Adhyapak Mahasangh : रोहतास जिले के सासाराम में बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की जिला इकाई का गठन किया गया. बेदा नगर स्थित एक निजी हॉल में आयोजित बैठक में जिलेभर के विद्यालय अध्यापकों की मौजूदगी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें आनंद तिवारी को जिलाध्यक्ष चुना गया.
Rohtas News : आनंद तिवारी को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
बैठक में हाई स्कूल बिलारी, करगहर के आनंद तिवारी को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया. वहीं स्वामी शिवानंद उच्च विद्यालय, करहंसी (दिनारा) के सत्य नारायण सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, राज नारायण ठाकुर को जिला महासचिव और मंजय लाल को कोषाध्यक्ष चुना गया.
अन्य पदाधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
संगठन की शुरुआत से जुड़े रवि कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया. डॉ. जावेद अख्तर अली को जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी, कृष्णा चंद्र पांडेय को सोशल मीडिया प्रभारी तथा नोखा के देवेंद्र नाथ तिवारी को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई.
शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और प्रदेश संगठन मंत्री कमल कुमार राय ने कहा कि महासंघ का विस्तार सभी जिलों और प्रखंडों तक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विद्यालय अध्यापकों के सम्मान, अधिकार और वेतनमान से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जा रहा है तथा वेतनमान के मामले को उच्च न्यायालय में प्रभावी ढंग से रखा गया है.
जिला शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी ने जिला शिक्षा कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और विद्यालय अध्यापकों की सेवा पुस्तिका कैंप मोड में खुलवाने के लिए प्रयास करने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन राज नारायण ठाकुर और सत्य नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अंत में डॉ. अख्तर अली ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










