बिहार फुटबॉल संघ चुनाव में रोहतास की अहम भूमिका, राहुल-सुरेंद्र करेंगे मतदान; बैजनाथ बने निर्वाचन अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: बिहार फुटबॉल संघ के संयोजक राहुल सिंह | Prabhat Khabar Network

बिहार फुटबॉल संघ के आगामी चुनाव में रोहतास की अहम भूमिका है। सुरेंद्र सिंह और राहुल सिंह मतदान करेंगे। जानिए चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी और खिलाड़ियों की उम्मीदें।

विज्ञापन

Rohtas News : बिहार फुटबॉल संघ के आगामी चुनाव में रोहतास जिले की अहम भूमिका रहने वाली है. चुनाव में जिले से संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह और उपसचिव राहुल सिंह मतदान करेंगे. राहुल सिंह वर्तमान में बिहार फुटबॉल संघ के संयोजक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जिले के फुटबॉल जगत की नजर भी संघ के चुनाव पर टिक गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एआईएफएफ के पैनल से निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति

चुनाव प्रक्रिया को लेकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के लिए नौ सदस्यीय पैनल उपलब्ध कराया था. इस पैनल में शामिल बैजनाथ कुमार सिंह को बिहार फुटबॉल संघ ने निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है. बैजनाथ कुमार सिंह सेवानिवृत्त उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रह चुके हैं.

एआईएफएफ के उप महासचिव एम. सत्यनारायण ने 31 अगस्त को बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसनजीत मेहता को पत्र भेजकर निर्वाचन अधिकारी के चयन की जानकारी दी थी. इसके बाद बीएफए की ओर से चुनाव से संबंधित अभिलेख और दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं.

अध्यक्ष समेत कई पदों के लिए होगा मतदान

बिहार फुटबॉल संघ के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान होना है. चुनाव की प्रक्रिया को लेकर बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है. रोहतास से दो पदाधिकारियों के मतदान में शामिल होने के कारण जिले की भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

नई कार्यकारिणी से खिलाड़ियों को उम्मीद

रोहतास के फुटबॉल खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि चुनाव के बाद संघ में नई व्यवस्था बनने से राज्य में फुटबॉल के विकास को गति मिलेगी. खिलाड़ियों का कहना है कि बेहतर प्रशिक्षण, अधिक प्रतियोगिताओं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है.

खेलप्रेमियों की नजर अब चुनाव के नतीजों पर है. उम्मीद जतायी जा रही है कि नई कार्यकारिणी राज्य स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर फुटबॉल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खेल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन