रोहतास: नरवर पैक्स चुनाव में 53% मतदान, 22 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद
नरवर मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण करती एसडीएम व बीडीओ | Prabhat Khabar Network
कोचस के नरवर पैक्स चुनाव में 53 फीसदी मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच 22 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में कैद हो गया है। मतगणना जल्द शुरू होगी।
Rohtas News : कोचस प्रखंड के नरवर पैक्स में मंगलवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ. चुनाव में 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया. मौसम का मिजाज बदला रहने के बावजूद मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखाई दीं.
आपके शहर में
सुरक्षा को लेकर बूथों पर तैनात रहा पुलिस बल
मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गयी थी. सदर एसडीएम प्रिया रानी, डीसीएलआर अमर ज्योति, सीओ श्वेता कुमारी, बीडीओ प्रतीक कुमार और दिनारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार जायजा लेते रहे. अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाये रखी.
छह बजे तक 53 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता ने बताया कि प्राधिकार के निर्देश के अनुसार मतदान का समय शाम 4:30 बजे तक निर्धारित था. हालांकि मतदान केंद्रों पर लंबी कतार होने के कारण शाम छह बजे तक मतदान कराया गया. इस दौरान कुल 53 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मिली विशेष सुविधा
मतदान के दौरान बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया. उन्हें लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ा. मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गयी थी. पुलिसकर्मी दिव्यांग मतदाताओं को भीड़ और कतार से अलग सीधे वोटर कक्ष तक पहुंचा रहे थे. वहां चुनाव कर्मियों ने पर्ची का मिलान कर उन्हें सुगम तरीके से मतदान कराया. इससे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को काफी सहूलियत मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए