रोहतास के धर्मबीर शर्मा को मिला उत्कृष्ट दिव्यांग बिहार अवार्ड-2026, तेजस्वी यादव और खान सर ने किया सम्मानित
गणमान्यों से पुरस्कार पाते रोहतास जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा | Prabhat Khabar Network
रोहतास के धर्मबीर शर्मा को दिव्यांगजनों के हित में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए उत्कृष्ट दिव्यांग बिहार अवार्ड्स-2026 से सम्मानित किया गया है।
Rohtas News : एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटीज (एपीडब्ल्यूडी) बिहार के सौजन्य से पटना के भागवत नगर स्थित राजमहल रिसॉर्ट में 30 अगस्त को बिहार अवार्ड्स एवं उत्कृष्ट दिव्यांग सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया. समारोह में रोहतास जिले के लिए गौरव का क्षण रहा, जब एपीडब्ल्यूडी के स्टेट मेडिकल इंचार्ज सह रोहतास जिला अध्यक्ष धर्मबीर शर्मा को उत्कृष्ट दिव्यांग बिहार अवार्ड्स-2026 से सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
दिव्यांगजनों के हित में योगदान के लिए मिला सम्मान
धर्मबीर शर्मा को यह सम्मान दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे कार्यों, सामाजिक सेवा और संगठनात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया. उन्होंने दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम किया है. उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया.
तेजस्वी यादव और खान सर ने किया सम्मानित
समारोह में धर्मबीर शर्मा को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश बावरा, चर्चित शिक्षक खान सर तथा पैरालम्पिक कमिटी ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जयसवंत गुंडु हामनवार ने सम्मानित किया. सम्मान मिलने के बाद धर्मबीर शर्मा ने इसे दिव्यांगजनों के लिए किए जा रहे प्रयासों की पहचान बताया.
रोहतास में खुशी का माहौल
धर्मबीर शर्मा को सम्मान मिलने की जानकारी के बाद रोहतास जिले के दिव्यांगजनों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी है. लोगों ने कहा कि यह सम्मान धर्मबीर शर्मा के व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पूरे रोहतास जिले के लिए गौरव की बात है.
दिव्यांग अधिकारों और भागीदारी पर हुई चर्चा
समारोह के दौरान दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और समाज की मुख्यधारा में उनकी भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई. वक्ताओं ने दिव्यांगजनों को समान अवसर उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया. सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए