Sasaram News: सातों सीटों पर 95 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News: सातों सीटों पर 95 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

विस चुनाव : वज्रगृह में इवीएम सील, मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण़ बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया. कल यानी शुक्रवार को मतगणना होगा. मतदान के बाद देर रात तक शहर के तकिया बाजार समिति में वज्रगृह में इवीएम जमा करने के लिए पीठासीन पदाधिकारियों की लंबी कतारें लगी रहीं. सभी काउंटर पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. इवीएम जमा होने की प्रक्रिया के बाद बुधवार को वज्रगृह को सील कर दिया गया. वज्रगृह में बुधवार को जिले के सातों विधानसभा के 95 प्रत्याशियों का भाग्य बाजार समिति में कड़ी सुरक्षा के बीच सील हो गया. इवीएम को स्ट्रांग रूम में सीलबंद कर उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि इसको लेकर पुलिस कड़ी चौकसी बरत रही है. तीन लेयरों में वज्रगृह की सुरक्षा वज्रगृह की सुरक्षा को लेकर तीन लेयर में सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है. ताकि, उसके आसपास परिंदा भी पर नहीं मार सके. उन्होंने बताया कि वज्रगृह की सुरक्षा सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले है, जो चौबीसों घंटे सुरक्षा में तत्पर रहते हैं. वहीं, मुख्य प्रवेश द्वार पर भी सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. साथ ही वज्रगृह जाने वाले मार्ग पर भी सुरक्षा कर्मी मुस्तैद हैं. कड़ी पूछताछ के बाद ही लोगों को बाजार समिति के प्रांगण में भी प्रवेश करने की अनुमति मिल रही है. वहीं, वज्रगृह की तरफ जाने की मनाही है. मतगणना होने तक जहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. इसकी देखरेख के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी भी वहां पहुंचते रहेंगे. उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील कर उसकी सुरक्षा की जा रही है. इससे कहीं से किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिले. उन्होंने बताया कि वज्रगृह के पास तैनात पुलिस जवानों को चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है. वहीं, वज्रगृह के पास तीन लेयर अभेद्य सुरक्षा बनाकर मोर्चाबंदी की गयी है. इसके अलावा सीसी टीवी कैमरे से भी आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को भी नजर रखने के लिए वहां व्यवस्था दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन