भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण में लापरवाही, रोहतास में बिना तिरपाल दौड़ रहे मिट्टी लदे हाईवा, धूल से बढ़ा हादसे का खतरा

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत चेनारी स्थित मुख्य बाजार से बिना तिरपाल से ढंके मिट्टी लदा हाइवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले के चेनारी में भारतमाला एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य से स्थानीय लोग धूल की समस्या से जूझ रहे हैं. बिना तिरपाल के मिट्टी ढोने वाले हाईवा आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं. ग्रामीणों ने ठेकेदारों पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Chenari Bharatmala Expressway Dust Problem Rohtas : रोहतास जिले के चेनारी क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान निजी ठेकेदारों की कथित लापरवाही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है. बिना तिरपाल ढंके मिट्टी लदे हाईवा मुख्य सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे उड़ने वाली धूल के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Rohtas News : बिना तिरपाल दौड़ रहे मिट्टी लदे हाईवा

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल से निकलने वाले अधिकांश हाईवा बिना तिरपाल के मिट्टी का परिवहन कर रहे हैं. रास्ते में मिट्टी गिरने से सड़कें धूल से पट जाती हैं और वाहन गुजरते ही धूल का घना गुबार उठता है, जिससे सामने से आने वाले वाहन तक दिखाई नहीं देते.

राहगीरों और बाइक सवारों पर मंडरा रहा खतरा

धूल के कारण बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं. दुकानदारों और राहगीरों को भी दिनभर धूल की समस्या झेलनी पड़ रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

ग्रामीणों ने ठेकेदारों पर लगाया नियम तोड़ने का आरोप

स्थानीय निवासी संजय सिंह, उमाशंकर, रवि प्रकाश समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कंपनी के निजी ठेकेदार परिवहन नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं. नियमों के अनुसार मिट्टी या अन्य निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों को तिरपाल से ढंकना अनिवार्य है, लेकिन अधिकांश वाहन इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं.

जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की जांच कर दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है. साथ ही निर्माण कंपनी को सभी मिट्टी लदे वाहनों को तिरपाल से ढंककर चलाने का निर्देश दिया जाना चाहिए.

सीओ बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि यदि भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण में लगे वाहन बिना तिरपाल ढंके मिट्टी का परिवहन कर रहे हैं तो यह नियमों का उल्लंघन है. मामले की जांच कराई जाएगी. दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार और वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन