रोहतास: दिनारा में बाबा गणिनाथ जयंती की धूम: विधायकों को पहनाया गया चांदी का मुकुट, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Updated:
विज्ञापन

विधायक को मुकूट पहनाते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिनारा प्रखंड मुख्यालय में बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती का भव्य आयोजन हुआ. संदेश और दिनारा के विधायकों ने शिरकत कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया.

विज्ञापन

Sasaram News: रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को कानू समाज के आराध्य देव बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती समारोह अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. जयंती को लेकर पूरे दिनारा बाजार में सुबह से ही उत्सव का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. समारोह में संदेश विधायक राधा चरण सेठ और स्थानीय दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों का चांदी का मुकुट पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया.

विज्ञापन

प्रतिमा पर माल्यार्पण और विधिवत पूजन

कार्यक्रम की शुरुआत में संदेश विधायक राधा चरण सेठ और स्थानीय विधायक आलोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बाबा गणिनाथ गोविंद जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान दोनों विधायकों ने क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-समृद्धि, आपसी सद्भाव और निरंतर विकास के लिए बाबा से प्रार्थना की.

बाबा गणिनाथ के आदर्शों पर चलने का आह्वान

समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक आलोक कुमार सिंह ने बाबा गणिनाथ जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को सदैव सत्य, अहिंसा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं. वहीं, संदेश विधायक राधा चरण सेठ ने समाज के सभी वर्गों से बाबा के बताए सद्मार्ग और आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने की अपील की.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जयंती समारोह के दौरान भव्य भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीतों और पारंपरिक लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बच्चों सहित समाज के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस भव्य धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रूपेश सिंह, उप मुख्य पार्षद विवेकानंद पाण्डेय, तेनुअज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार राय, गुड्डू मास्टर, नरेंद्र साह. रवि भेलारी, विकास गुप्ता, जगनारायण साह, गोपाली सिंह, रामू चौधरी, सोनू कुशवाहा सहित कानू समाज और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में MCA और MBA नामांकन का मौका, 14 सितंबर तक बढ़ी आवेदन की तारीख

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन