वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में MCA और MBA नामांकन का मौका, 14 सितंबर तक बढ़ी आवेदन की तारीख

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने MCA और MBA सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए नई तारीखें जारी की हैं। छात्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन पूरा करें।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कंप्यूटर साइंस विभाग और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस ने MCA और MBA में नामांकन को लेकर सूचना जारी की है. दोनों पाठ्यक्रमों में चयनित छात्र-छात्राओं के लिए नामांकन की तारीख और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन

MCA सत्र 2026-28 के लिए 14 से 19 सितंबर तक नामांकन

कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार MCA सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए चयनित छात्र-छात्राएं 14 सितंबर से 19 सितंबर तक अपना नामांकन करा सकते हैं. नामांकन कार्य विभागीय कार्यालय में कार्य दिवसों के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा.

MCA नामांकन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश पत्र, मैट्रिक व इंटरमीडिएट अंक प्रमाण पत्र, स्नातक के प्रवेश पत्र व अंक प्रमाण पत्र, जाति और आरक्षण प्रमाण पत्र की छायाप्रति, कॉलेज परित्याग प्रमाण पत्र या माइग्रेशन सर्टिफिकेट की मूल प्रति तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी होंगे. नामांकन के समय सभी छायाप्रतियों की जांच मूल प्रति से की जाएगी.

MBA नामांकन के लिए 14 सितंबर तक मौका

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस यानी MBA के निदेशक कार्यालय की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि MBA सत्र 2026-28 की एक सितंबर को जारी नामांकन सूची में चयनित जो छात्र-छात्राएं 10 सितंबर तक नामांकन नहीं करा सके थे, वे अब 14 सितंबर तक नामांकन करा सकते हैं.

अन्य विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अतिरिक्त कागजात

वीकेएसयू आरा से स्नातक करने वाले छात्रों के लिए दो तथा अन्य विश्वविद्यालय से स्नातक करने वालों के लिए प्रवजन प्रमाण पत्र सहित अतिरिक्त कागजात जरूरी बताए गए हैं. नामांकन के समय सभी छायाप्रतियों की जांच मूल प्रति से की जाएगी.

VIDEO: 'लगाइब चार डंडा’ वाली प्रिया मल्लिक, अब लड़कों के लिए ला रहीं हैं गाना...

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन