रोहतास के स्कूलों में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा ही संकल्प अभियान, चार चरणों में होगी ड्रॉइंग और भाषण प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

फोटो- जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास के सरकारी और निजी स्कूलों में 17 सितंबर से सेवा ही संकल्प अभियान शुरू होगा। इसमें छात्र चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

रोहतास जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में 17 सितंबर से "सेवा ही संकल्प अभियान" शुरू होगा. अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के बीच ड्रॉइंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी. प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना को विषय बनाया गया है.

विज्ञापन

स्कूल से जिला स्तर तक होगी प्रतियोगिता

स्कूल से लेकर जिला स्तर तक चार चरणों में होने वाली प्रतियोगिता के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तर के लिए होगा.

सभी सरकारी और निजी स्कूल होंगे शामिल

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक एवं सर्व शिक्षा अभियान रोहतास ने इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्राचार्यों और संचालकों को पत्र जारी किया है. इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय अकोढ़ीगोला, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय करूप, शिवसागर सहित जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अभियान में शामिल करने का निर्देश दिया गया है.

17 से 24 सितंबर तक स्कूल स्तर की प्रतियोगिता

पत्र के अनुसार स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता 17 से 24 सितंबर तक होगी. इसमें वर्ग एक से पांच, छह से आठ और नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. प्रत्येक वर्ग समूह से भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को अगले चरण के लिए भेजा जाएगा.

26 सितंबर को सीआरसी स्तर पर मुकाबला

सीआरसी स्तर पर प्रतियोगिता 26 सितंबर को होगी. इसके बाद बीआरसी स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं के बीच 28 सितंबर को मुकाबला होगा.

30 सितंबर को होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता

अंतिम चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता 30 सितंबर को डायट, फजलगंज, सासाराम में आयोजित होगी. यहां से बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा.

स्कूलों में प्रदर्शित की जाएंगी ड्रॉइंग

पत्र में निर्देश दिया गया है कि छात्र-छात्राओं की बनायी गयी ड्रॉइंग को संबंधित स्कूल, सीआरसी और बीआरसी स्तर पर प्रदर्शित किया जाए. अभियान की अवधि 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक निर्धारित की गयी है.

गांव-गांव तक पहुंचायी जाएगी सेवा कार्यों की कहानी

इसके अलावा कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से पिछले 25 वर्षों में हुए सेवा कार्यों और प्रमुख जनकल्याण योजनाओं से आये बदलाव की कहानी को सरल, भावनात्मक और संगीतमय नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना है. इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग देने और कार्यक्रम को प्राथमिकता के साथ सफल बनाने का निर्देश दिया गया है.

ALSO READ : पितृपक्ष से पहले प्रेतशिला पहाड़ी चकाचक होगी, मंदिर परिसर में तेज हुआ साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन