PM आवास योजना से पांच परिवारों का पूरा हुआ पक्का घर का सपना, BDO ने सौंपी चाबी
लाभार्थी को प्रतीकात्मक चाभी देते बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network
नासरीगंज प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच लाभार्थियों को बीडीओ ने नवनिर्मित घर की चाभी सौंपी, लाभार्थियों में खुशी का माहौल।
Rohtas News : रोहतास जिला के नासरीगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण पूरा करने वाले पांच लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी गई. कार्यक्रम में बीडीओ ने लाभुकों को चाबी वितरित की. चाबी मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी नजर आई.
आपके शहर में
पांच पंचायतों के लाभुकों को मिला आवास का लाभ
बीडीओ ने बताया कि प्रखंड की पांच पंचायतों के लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने घरों का निर्माण पूर्ण कर लिया है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सभी चयनित लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए नवनिर्मित आवास की चाबी दी गई.
इन लाभुकों को सौंपी गई घर की चाबी
बीडीओ के अनुसार खीरीयांव पंचायत के पैगा गांव निवासी शकुंतला देवी और मंतोष साह, डिहरी पंचायत के कटखोलिया गांव निवासी पुष्पा देवी तथा पड़ुरी पंचायत के शबदला गांव निवासी शांति देवी और अनिता देवी को गृह प्रवेश के लिए चाबी वितरित की गई.
जल्द अन्य लाभुकों को भी मिलेगी चाबी
बीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन अन्य आवास भी पूर्ण होने के अंतिम चरण में हैं. आवास का निर्माण पूरा होने के बाद क्रमवार अन्य लाभुकों को भी गृह प्रवेश के लिए चाबी उपलब्ध करायी जायेगी.
कार्यक्रम में मौजूद रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार आर्या, बीस सूत्री सदस्य अजय सौंडिक, अंजनी कुमार सिंह, लाल बाबू साह समेत लाभुक, सभी आवास सहायक और प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए