42 केंद्रों पर हुई परिचारी भर्ती परीक्षा, गणित के प्रश्न थे कठिन

Updated:
विज्ञापन
42 केंद्रों पर हुई परिचारी भर्ती परीक्षा, गणित के प्रश्न थे कठिन

SASARAM NEWS.बिहार के व्यवहार न्यायालयों में परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक जांच परीक्षा रविवार को सासाराम और डेहरी अनुमंडल के कुल 42 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में हुई.

विज्ञापन

फोटो -24- : परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते परीक्षार्थी. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस/डेहरी नगर बिहार के व्यवहार न्यायालयों में परिचारी पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक जांच परीक्षा रविवार को सासाराम और डेहरी अनुमंडल के कुल 42 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में हुई. प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चली. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी. डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में 16 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. डेहरी हाइस्कूल परीक्षा केंद्र से बाहर निकले गोपालगंज जिले के परीक्षार्थी रवि कुमार ने बताया कि गणित थोड़ा हाइलेवल का था, जबकि अंग्रेजी और हिंदी ठीक था. कुल 85 प्रश्न थे. वहीं परीक्षार्थी विशाल कुमार ने कहा कि गणित के प्रश्न बीपीएससी स्तर के लग रहे थे, जिसमें काफी उलझन हुई. उक्त परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक बलिराव कुमार ने बताया कि कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए पूरी व्यवस्था की गयी थी और परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हुई.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन