सासाराम : आशीर्वाद मैरेज हॉल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 600 रुपये प्रति घंटे चार्ज, नहीं मांगा जाता था पहचान पत्र
आशीर्वाद मैरेज हॉल, जहां हुई थी छापेमारी.
कोचस के आशिर्वाद मैरेज हॉल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया। बिना आईडी प्रूफ के कमरों की बुकिंग होती थी, होटल को सील कर दिया गया है।
Sasaram marriage hall : कोचस थाना क्षेत्र की नगर पंचायत स्थित बस पड़ाव के सामने ओवरब्रिज के नीचे आशीर्वाद मैरेज हॉल में पुलिस की देह व्यापार का खुलासा गुरुवार की देर शाम किया. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने होटल मालिक प्रभाकर श्रीवास्तव,मैनेजर नीलेश कुमार व हरिओम कुमार समेत एक युवक प्रीतम कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए मजिस्ट्रेट सीओ श्वेता कुमारी की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया.जिस कार्रवाई की चर्चा दूसरे दिन शुक्रवार को भी होती रही.
आपके शहर में
जेल भेजे गये मैरेज हॉल के तीन कर्मचारी
छापेमारी के दौरान मैरेज हॉल से किशोरी के साथ एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था. होटल से पुलिस ने दो होटल कर्मचारियों को भी गिरफ्तार कर लिया.जिसे शुक्रवार को सासाराम व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया,जहां बीएनएस की धारा 183 के तहत नाबालिग किशोरी का बयान दर्ज कर उनके परिजन को सौंप दिया गया. वहीं, कोर्ट ने दो होटल कर्मचारियों समेत तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
सदर एसडीओ के नतृत्व में मारा गया था छापा
गौरतलब हो कि सदर एसडीपीओ टू संजीव कुमार के नेतृत्व में 27 अगस्त को दोपहर शहर के संवेदनशील इलाके में स्थित होटल आशिर्वाद मैरेज हॉल में छापेमारी की गयी थी. इस दौरान मैरेज हॉल के विभिन्न कमरों से पुलिस ने आधा दर्जन युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था.जिसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है.
रिहायशी इलाके में है मैरेज हॉल, पर बेखबर थी पुलिस
होटल आशिर्वाद मैरेज हॉल स्टेट हाइवे 17 के ओवरब्रिज के नीचे शहर के रिहायशी इलाके में स्थित है.होटल के नीचले मंजिल पर बैंक है.जहां प्रतिदिन कोचस थाना की पुलिस बैंक जांच के दौरान जाती है.इसके बावजूद उसे इतने बड़े अड्डे की भनक नहीं थी. अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पांच-छह महीने पहले वहां दबिश दी गयी थी.
मैरेज हॉल में नहीं था कोई गेस्ट रजिस्टर
सूत्रों की मानें तो, मैरेज हॉल में कोई गेस्ट रजिस्टर नहीं रखा जाता था और न ही पहचान पत्र दिखाने की कोई बाध्यता थी.हालांकि,इसका भी खुलासा पुलिसिया जांच में हुआ है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गेस्ट रजिस्टर में काफी त्रुटियां पायी गयी,जिसे जब्त कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए