रोहतास के मध्य विद्यालय बगेन में बाल संसद का चुनाव, प्रीतम कुमार बने प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य और कृषि मंत्री के लिए भी दिखा उत्साह
मध्य विद्यालय बगेन मत डालती छात्रा | Prabhat Khabar Network
अकोढ़ीगोला के मध्य विद्यालय बगेन में बाल संसद का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें प्रीतम कुमार को प्रधानमंत्री चुना गया। बच्चों में मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखा।
Rohtas News : रोहतास जिला के अकोढ़ीगोला प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बगेन में गुरुवार को बाल संसद का चुनाव कराया गया. लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विद्यालय के बच्चों ने मतदान कर प्रधानमंत्री समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि और पुस्तकालय मंत्री का चुनाव किया. चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला.
आपके शहर में
तीन-तीन उम्मीदवारों के बीच हुआ मुकाबला
विद्यालय में प्रत्येक पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. इसके कारण मुकाबला रोचक हो गया. विद्यालय प्रशासन ने मतपत्र के माध्यम से चुनाव कराया, जिसमें स्कूल में उपस्थित 70 बच्चों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद मतगणना कर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गयी.
27 वोट पाकर प्रीतम कुमार बने प्रधानमंत्री
प्रधानाध्यापक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आठवीं कक्षा के छात्र प्रीतम कुमार ने प्रधानमंत्री पद के चुनाव में 27 मत हासिल कर जीत दर्ज की. दुर्गेश कुमार को 25 और पंकज कुमार को 18 मत मिले. वहीं माया कुमारी 25 मत प्राप्त कर शिक्षा मंत्री चुनी गयीं. उनकी प्रतिद्वंद्वी खुशबू कुमारी को 23 और सृष्टि कुमारी को 22 मत मिले.
स्वास्थ्य और कृषि मंत्री के लिए भी दिखा उत्साह
स्वास्थ्य मंत्री पद पर राधाकृष्ण कुमार ने 35 मत प्राप्त कर जीत हासिल की. शिवम को 21 और आशीष कुमार को 14 मत मिले. कृषि मंत्री पद पर भुलन कुमार 29 मत पाकर निर्वाचित हुए. प्रेम कुमार को 23 और रोहित कुमार को 18 मत प्राप्त हुए.
खेल और पुस्तकालय मंत्री भी चुने गये
खेल मंत्री पद पर चांदनी कुमारी ने 32 मत हासिल कर जीत दर्ज की. पल्लवी कुमारी को 22 और खुशबू कुमारी को 16 मत मिले. वहीं पुस्तकालय मंत्री पद पर साबिया खातून 26 मत पाकर निर्वाचित घोषित की गयीं. काजल कुमारी को 23 और गूंजा कुमारी को 22 मत प्राप्त हुए.
मतदान से बच्चों ने सीखा लोकतंत्र का पाठ
बाल संसद के चुनाव के दौरान बच्चों में काफी उत्साह रहा. मतदान से लेकर मतगणना और परिणाम की घोषणा तक विद्यार्थियों ने पूरी प्रक्रिया में रुचि दिखाई. विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे चुनाव बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए