10 प्रखंडों के स्कूलों में खिलायी गयी फाइलेरियारोधी दवा

Updated:
विज्ञापन
10 प्रखंडों के स्कूलों में खिलायी गयी फाइलेरियारोधी दवा

SASARAM NEWS.राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के चयनित 10 प्रखंडों के एमडीएम संचालित स्कूलों में फाइलेरियारोधी दवा खिलायी गयी.

विज्ञापन

मध्याह्न भोजन के बाद दी गयी दवा, अभिभावकों से भी कराये गये हस्ताक्षर प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के चयनित 10 प्रखंडों के एमडीएम संचालित स्कूलों में फाइलेरियारोधी दवा खिलायी गयी. अकोढ़ीगोला, चेनारी, करगहर, कोचस, शिवसागर, सासाराम, रोहतास, नौहट्टा, तिलौथू और राजपुर प्रखंड के स्कूलों में यह अभियान संपन्न हुआ. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 17 लाख 10 हजार 197 के लक्ष्य के विरुद्ध 89 फीसदी दवा पहले ही खिलायी जा चुकी थी. शेष 11 फीसदी लक्ष्य की पूर्ति स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से की गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के निर्देश पर बच्चों को दवा मध्याह्न भोजन के बाद ही खिलायी गयी. शिक्षकों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी छात्र-छात्राएं टिफिन लेकर स्कूल आएं. इसके अलावा छात्रों की डायरी में एमडीए दवा सेवन से संबंधित संदेश लिखवाकर अभिभावकों से हस्ताक्षर कराये गये. चेतना सत्र में बच्चों को फाइलेरिया बीमारी, उसके कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी गयी. संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इस अभियान के नोडल पदाधिकारी थे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन