प्रारंभिक स्कूलों में शुरू हुई वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा, तीन लाख बच्चे हुए शामिल

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 12 Mar 2026 5:53 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में गुरुवार को वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गयी. शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की इस परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

विज्ञापन

दो पाली में हुई परीक्षा, इ-शिक्षाकोष पोर्टल से 45 मिनट पहले डाउनलोड हुआ प्रश्नपत्र कई स्कूलों में प्रवेश से पूर्व ली गयी सघन तलाशी फोटो -15- एक स्कूल में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक स्कूलों में गुरुवार को वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गयी. शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की इस परीक्षा में कक्षा एक से आठ तक के करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए.परीक्षा दो पालियों में हुई. पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक से तीन बजे तक हुई. प्रथम दिन कक्षा तीन से आठ के लिए पर्यावरण अध्ययन व सामाजिक विज्ञान और कक्षा एक और दो के लिए भाषा की मौखिक परीक्षा ली गयी. परीक्षा में कड़ी निगरानी में हुई. कई स्कूलों में केंद्र में प्रवेश से पूर्व बच्चों की सघन तलाशी ली गयी, ताकि वे अभी से बोर्ड परीक्षा के माहौल के लिए तैयार हो सके. इस बार परीक्षा में तकनीक का भी सहारा लिया गया. प्रश्न पत्र इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर परीक्षा से 45 मिनट पहले अपलोड हुआ, जिसे स्कूलों ने डाउनलोड कर वीक्षकों को दिया. वीक्षकों ने ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखे और बच्चों ने बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा उपलब्ध करायी गयी उत्तर पुस्तिकाओं में उत्तर भरे. जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि वार्षिक परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की जा रही है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन