भाग कर प्रेमी से शादी करने वाली सिमरन की हत्या का ससुराल वालों पर लगा आरोप
Updated at : 22 Mar 2026 8:46 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.करीब तीन साल पहले प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने वाली सिमरन कुमारी की कहानी अब नया मोड़ आ गया है. उसकी हत्या की बात कही जा रही है.
विज्ञापन
डीएसपी ने कहा- वैज्ञानिक जांच जारी, ससुर-सास गिरफ्तार, शव अभी तक नहीं मिला
बिक्रमगंज.
करीब तीन साल पहले प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी करने वाली सिमरन कुमारी की कहानी अब नया मोड़ आ गया है. उसकी हत्या की बात कही जा रही है. बता दें कि यह मामला 17 जुलाई 2023 को शुरू हुआ, जब सिमरन कुमारी के अपहरण का मामला बिक्रमगंज थाना में दर्ज हुआ. पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन वर्षों तक सिमरन का कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच यह सामने आया कि सिमरन अपने प्रेमी पंकज चौधरी के साथ शादी कर उसके घर रहने लगी थी और दोनों की एक बच्ची भी हुई. समय बीतता गया, लेकिन सिमरन अपने मायके नहीं लौटी. अब 20 मार्च 2026 को सिमरन की मां ने पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या ससुराल वालों ने कर दी है. पुलिस जांच आगे बढ़ी तो कहानी और रहस्यमयी होती चली गई. पूछताछ में सामने आया कि 14 जनवरी 2026 को सिमरन अपने पति के साथ भोजपुर जिले के महुअरी गांव गयी थी. इसके बाद पति उसे वहीं छोड़कर हरियाणा चला गया. कुछ दिनों बाद सिमरन के सास और ससुर जब घर पहुंचे, तो कथित रूप से कमरे के फर्श पर सिमरन का शव पड़ा देखा. बताया जा रहा है कि शव मिलने के बाद उन्होंने किसी को सूचना देने के बजाय उसे छुपाने की कोशिश की और छेछा नदी किनारे ले जाकर जला दिया. इधर, इस बारे में डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से कमरे के बीम में लगे लोहे के हुक से कपड़े का धागा और कथित रूप से शव जलाने वाले स्थान से मिट्टी के नमूने जब्त किये हैं. वैज्ञानिक जांच जारी है.इस बीच ससुर-सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन सिमरन का शव अब तक बरामद नहीं हुआ है. गिरफ्तार ससुर विंध्याचल चौधरी ने बताया कि बहू के मरने की खबर पर हम गांव लौटे और गांव के सगे संबंधितों के साथ दाह संस्कार कर दिया. चूंकि बहू के मायके वालों से कोई संपर्क नहीं था, इसलिए किसी को खबर नहीं दी. उन्होंने कहा कि पुलिस यदि गंभीरता से जांच करेगी, तो दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




