सासाराम: श्री त्रिदंड़ीदेव आश्रम में अखंड संकीर्तन शुरू, हरे राम हरे कृष्ण से गूंज उठा इलाका

Author Ravikant pandey|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

संकीर्तन में शामिल कीर्तन मंडली | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम जिले के इंद्रपुरी श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में डेहरी शहर के श्री त्रिदंड़ीदेव सत्संग आश्रम में 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन शुरू किया गया है. यह 53 वर्षों से चली आ रही परंपरा है.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम जिले के इंद्रपुरी श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव को लेकर डेहरी शहर के गांधीनगर श्री त्रिदंड़ीदेव सत्संग आश्रम में महंत स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज की उपस्थिति में मंगलवार को 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन हरे राम हरे कृष्ण मंत्र शुरू किया गया. इसमें रामपुर, गछई, पीरो नगरी, हाउड़ीह, करुप, बस्तीपुर, नारायणपुर, ओझवलियां शिवगंज समेत दर्जनों गांवों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. आचार्य सत्येंद्र पांडेय ने मंत्रोच्चार के बीच आवाहित सभी देवी-देवताओं के साथ गौरी गणेश, श्रीलक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा करायी. आश्रम के महंत ने बताया कि गत 53 वर्षों से आश्रम में श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है.29 जुलाई की सुबह छह बजे पूजन हवन के बाद संकीर्तन की पूर्णाहुति तदियाराधन भंडारे और एक बजे दिन से आचार्य पूजन, गुरु परंपरा पाठ, व्याख्यान कीर्तन, भजन का कार्य शुरू कर शाम पांच बजे आरती प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. मौके पर श्यामनारायणार्य, कमलेश मिश्रा, सोनू दूबे, पवन दूबे, केशव दास, पदनाभ पूजारी पवन उपाध्याय आचार्य कमलाकांत शुक्ल, विश्वामित्र ठाकुर, डा. शिवजी, रामजी आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन