शिवपुराण कथा को लेकर निकली जलभरी यात्रा

Updated:
विज्ञापन
शिवपुराण कथा को लेकर निकली जलभरी यात्रा

नगर के कम्बल आश्रम में श्रीराम श्याम सत्संग सेवा समिति नासरीगंज के तत्वावधान में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर नौ दिवसीय शिवपुराण कथा के शुभारंभ को लेकर जलभरी यात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए : : आशीष कुमार बापू फोटो -6- जलभरी यात्रा में शामिल श्रद्धालु प्रतिनिधि, नासरीगंज नगर के कम्बल आश्रम में श्रीराम श्याम सत्संग सेवा समिति नासरीगंज के तत्वावधान में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर नौ दिवसीय शिवपुराण कथा के शुभारंभ को लेकर जलभरी यात्रा निकाली गयी. जलभरी यात्रा कम्बल आश्रम से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करती हुई थाना सोन घाट पहुंची, जहां सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सिर पर पवित्र कलश रखकर जल भरा. इसके बाद यात्रा पुनः कम्बल आश्रम पहुंची. इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण शिवमय हो गया. समिति के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि शिवपुराण कथा 22 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी, जबकि 31 जनवरी को पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन होगा. कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तथा शाम साढ़े छह बजे से रात नौ बजे तक होगी. कथा वाचन राष्ट्रीय संत व्यास श्री आशीष कुमार बापू द्वारा किया जायेगा. व्यास आशीष कुमार बापू ने कहा कि शिवपुराण कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है. जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि कर्मों के आधार पर ही फल मिलता है. शिव महापुराण कथा सुनने से सभी पाप नष्ट होते हैं और कलियुग में मोक्ष के लिए शिवपुराण से उत्तम कोई साधन नहीं है. शिव की कृपा से ही मानव कल्याण संभव है. मौके पर डॉ अमरेंद्र कुमार, चंद्रकांत कुमार मुन्ना, बबन यादव, उमा शंकर, कमलेश यादव, संतोष कुमार आर्या, अजित कुमार पप्पू सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन