320 किसानों ने कराया केवाइसी, 250 का बना फार्मर आइडी

Updated:
विज्ञापन
320 किसानों ने कराया केवाइसी, 250 का बना फार्मर आइडी

प्रखंड की सभी 12 पंचायतों में फार्मर आइडी बनाने को लेकर आयोजित शिविर के तीसरे दिन भी किसानों की भीड़ लगी रही.

विज्ञापन

फोटो -10- शिविर का निरीक्षण करतीं सीओ.

नासरीगंज.

प्रखंड की सभी 12 पंचायतों में फार्मर आइडी बनाने को लेकर आयोजित शिविर के तीसरे दिन भी किसानों की भीड़ लगी रही. माधवपुर, मंगितपुर, पोखराहां, परसिया, धनाव, डिहरी, इटिमहा समेत सभी गांवों में फार्मर आइडी शिविर का आयोजन किया गया, जहां कृषि कर्मी व अंचलकर्मी किसानों की सहायता करते नजर आये. पंचायतों में लगे फार्मर आइडी शिविर का निरीक्षण अंचलाधिकारी अंचला कुमारी ने किया. उन्होंने कर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए किसानों से केवाइसी कराने व फार्मर आइडी बनवाने की अपील की, ताकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके. बीएओ मो दानिश ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह विशेष कैंप 20 जनवरी तक जारी रहेगा. रविवार को शिविर के तीसरे दिन करीब 300 किसानों ने केवाइसी कराया, जबकि लगभग 250 किसानों का फार्मर आइडी बनाया गया. उन्होंने बताया कि जितने किसानों ने केवाइसी कराया है, सभी का फार्मर आइडी पंजीकरण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि 20 जनवरी तक चलने वाले शिविर के लिए प्रत्येक गांव में कृषि विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. मौके पर किसान अनिल कुमार सिंह, किसान समन्वयक शारदानंद सिंह, ललित मोहन प्रसाद, एटीएम नवीन कुमार पटेल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन