सम्राट अशोक भवन निर्माण का इओ ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
सम्राट अशोक भवन निर्माण का इओ ने किया निरीक्षण

एक करोड़ 35 लाख की लागत से बन रहा मल्टीपर्पस भवन

विज्ञापन

गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा होगा निर्माण कार्य एक करोड़ 35 लाख की लागत से बन रहा मल्टीपर्पस भवन फोटो -6- निरीक्षण करते ईओ प्रतिनिधि, नासरीगंज वार्ड पांच में निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन का इओ विकास कुमार ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्रियों और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया. इस दौरान इओ ने मौके पर मौजूद संवेदक महेंद्र सिंह को कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने प्राक्कलन के अनुसार भवन निर्माण और जल्द कार्य पूरा करने पर जोर दिया. इओ ने कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता या गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा. निर्माण कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने बताया कि एक करोड़ 35 लाख की लागत से बन रहा यह सम्राट अशोक भवन जल्द पूरा होगा, जिसके बाद इसे जनता को समर्पित किया जायेगा. यह भवन नगरवासियों को न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जायेगा. गौरतलब है कि इस भवन का उपयोग मल्टीपर्पस भवन के रूप में किया जायेगा, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन