ePaper

खड़ी कार व घर से 433 लीटर शराब बरामद

Updated at : 06 Sep 2025 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
खड़ी कार व घर से 433 लीटर शराब बरामद

शहर के तकिया-बढ़ैया बाग से उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम खड़ी कार व एक घर से 433 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

सासाराम ग्रामीण. शहर के तकिया-बढ़ैया बाग से उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम खड़ी कार व एक घर से 433 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. इसकी जानकारी उत्पाद निरीक्षक कपिल देव कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि बढैंयाबाग में शराब की खेप छुपायी जायी रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गयी. जहां से बिना नंबर प्लेट की एक कार में रखी हुई शराब की खेप व एक घर में रखी हुई शराब की खेप बरामद की गयी. मकान मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. कार भी जब्त की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन