स्वच्छता में योगदान देने वाली 12 महिलाएं सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
स्वच्छता में योगदान देने वाली 12 महिलाएं सम्मानित

SASARAM NEWS.स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर के सभागार भवन में स्वच्छता पदाधिकारी सोनी राज के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस दौरान कचरा पृथक्करण और स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

फोटो-12- महिला को सम्मानित करती स्वच्छता पदाधिकारी. प्रतिनिधि, नासरीगंज स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर के सभागार भवन में स्वच्छता पदाधिकारी सोनी राज के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस दौरान कचरा पृथक्करण और स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया. ये महिलाएं अपने घरों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देकर नगर पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था में सक्रिय सहयोग कर रही हैं.कार्यक्रम में चयनित महिलाओं को अभिनंदन प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके घरों पर “यह घर कचरा पृथक्करण करता है” का स्टीकर भी लगाया गया, ताकि अन्य लोगों को भी कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरणा मिल सके.इस अवसर पर स्वच्छता पदाधिकारी सोनी राज ने उपस्थित महिलाओं को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देने के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नगर पंचायत द्वारा संग्रहित गीले कचरे का प्रसंस्करण कर जैविक खाद तैयार किया जाता है, जिसका उपयोग बागवानी व अन्य कार्यों में किया जा सकता है.साथ ही उपस्थित महिलाओं को आरआरआर के बारे में भी जानकारी दी गयी और अपील की गयी कि वे अनुपयोगी वस्तुओं को आरआरआर सेंटर में जमा कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें.मौके पर नगर पंचायत के कार्यालय कर्मी, सफाई सुपरवाइजर व स्वच्छता साथी मौजूद थे.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन