ePaper

Sarkari Naukri 2020: बिहार में प्राइमरी व सेकेंडरी शिक्षकों की नियुक्ति पर लगी रोक, हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

Updated at : 25 Jul 2020 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020: बिहार में प्राइमरी व सेकेंडरी शिक्षकों की नियुक्ति पर लगी रोक, हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

पटना: पटना हाइकोर्ट ने राज्य में 90 हजार से अधिक प्राइमरी और 30 हजार सेकेंडरी शिक्षकों की नियुक्ति पर फिलहाल रोक लगा दी है. मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और एस कुमार की खंडपीठ ने नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड की बिहार शाखा की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से इस मामले में जवाब देने को भी कहा है.

Also Read: Coronavirus In Bihar : कोरोना मरीज ने पटना एम्स की बिल्डिंग से कूद कर की आत्महत्या, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप
दृष्टिहीन दिव्यांग के लिए 400 सीटों के बदले केवल 98 सीटें आरक्षित

याचिकाकर्ता ने अन्य मुद्दों समेत इस मामले को लेकर प्रकाशित विज्ञापन को चुनौती दी थी. उनकी तरफ से अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की होने वाली नियुक्ति में दिये गये रोस्टर के मुताबिक दृष्टिहीन दिव्यांग के लिए 400 सीटें होनी चाहिए. लेकिन सिर्फ 98 सीटें आरक्षित की गयी हैं, जो पर्याप्त नहीं है.

एक अन्य यााचिका में कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 19 अगस्त निर्धारित की

एक अन्य यााचिका में राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता पीके वर्मा उपस्थित हुए. इस मामले में राज्य सरकार के महाधिवक्ता की अनुपस्थिति की वजह से सुनवाई को स्थगित करने की मांग की गयी, जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 19 अगस्त निर्धारित कर दी. इस अगली तिथि पर महाधिवक्ता को भी उपस्थित रहने को कहा गया है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन