बिहार: उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, जानें कितने विषयों में होगी बहाली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2023 10:59 AM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही है. इसके लिए मेधा सूचि जारी कर दी गई है. विभिन्न विषयों के अतिथि शिक्षकों के लिए किसी प्रकार का दावा आपत्ति के लिए 24 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही है. इसके लिए मेधा सूचि जारी कर दी गई है. विभिन्न विषयों के अतिथि शिक्षकों के लिए किसी प्रकार का दावा आपत्ति के लिए 24 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. पटना जिला शिक्षा कार्यालय ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्त के लिए शनिवार को औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी है. विभाग की ओर से एनआइसी पटना की वेबसाइट पर चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी गयी है.

24 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी 24 जुलाई को औपबंधिक मेधा सूची पर अपना आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति अशोक राजपथ स्थित टीके घोष एकेडमी में सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि 17 से 20 जुलाई तक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन लिए गए थे. जिले में 51 सीटों के लिए कुल 1740 आवेदन प्राप्त हुए थे. मालूम हो कि राज्य के लोगों को रोजगार देने के लिए राज्य के लगभग सभी विभागों की ओर से नियुक्तियां निकाल रही है. इसी क्रम में शिक्षा विभाग की ओर से अतिथि शिक्षकों की भर्ती का फैसला लिया गया है.

Also Read: बिहार: पत्नी से था अवैध संबंध, दोस्त को मिलने बुलाया, फिर गंगा नदी में दिया धक्का, जानें पूरी कहानी

अतिथि शिक्षक के पद के लिए अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के बाद 30 से 31 जुलाई तक चयनित अतिथि शिक्षकों का स्कूलों में योगदान कराया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के उच्च माध्यमिक स्कूलों में अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणी शास्त्र, एवं वनस्पति शास्त्र विषय के अतिथि शिक्षक की नियुक्ति होने जा रही है. इन अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिये. उन्होंने साफ कर दिया है कि बताये गये विषयों में अतिथि शिक्षकों की नियमानुसार और पहले से जारी किये गये संकल्प के अनुसार नियुक्तियां की जाए. साथ ही उन्होंने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में प्रत्येक जिले में उपलब्ध रिक्ति से अधिक अतिथि शिक्षकों की सेवाएं नहीं ली जानी हैं. आवेदन जिलेवार लिये जाएंगे. यह नियुक्तियां राज्य में शिक्षक नियोजन होने तक के लिए हो रही हैं.

17 से 20 जुलाई तक हुआ आवेदन

बता दें कि इच्छुक अभ्यर्थियों ने 17 से 20 जुलाई तक आवेदन किया था. इसके बाद अब आपत्ति ली जाएगी. अभ्यर्थी 24 जुलाई तक मेधा सूची पर आपत्ति दर्ज करा सकते है. प्राप्त आपत्ति के आधार पर ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. मेधा सूची का प्रकाशन 26 जुलाई तक किया जाएगा. 27 से 28 जुलाई तक मेधा सूचि के संदर्भ में चयनित अभ्यर्थियों से विकल्प लिया जाएगा. डीइओ ने बताया कि 29 जुलाई को चयनित अभ्यर्थियों से प्राप्त विकल्प के आधार पर अतिथि शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन कर दिया जायेगा. 30 और 31 जुलाई को संबंधित विद्यालय के प्रिंसिपल की मौजूदगी में योगदान कर लेना पड़ेगा.

Also Read: Train News: सहरसा-भागलपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, जानिए किराया, स्टॉपेज व शेड्यूल…
जिलावार रिक्तियों की संख्या

राधानी पटना में 51, नालंदा जिला में 34, भोजपुर जिला में 32, बक्सर जिला में 19, रोहतास जिला में 34, भभुआ जिला में 20, गया जिला में 45, जहानाबाद जिला में 12, अरवल जिला में नौ, नवादा जिला में 25, औरंगाबाद जिला में 28, मुजफ्फरपुर जिला में 50, सीतामढ़ी जिला में 34, शिवहर जिला में सात, वैशाली जिला में 37, पूर्वी चंपारण जिला में 52, पश्चिमी चंपारण जिला में 40, सारण जिला में 43, सिवान जिला में 38, गोपालगंज जिला में 29, दरभंगा जिला में 41, मधुबनी जिला में 50, समस्तीपुर जिला में 48, सहरसा जिला में 20, सुपौल जिला में 23, मधेपुरा जिला में 22, पूर्णियां जिला में 32, अररिया जिला में 28, किशनगंज जिला में 17, कटिहार जिला में 31, भागलपुर जिला में 34, बांका जिला में 24, मुंगेर जिला में 17, शेखपुरा जिला में आठ, लखीसराय जिला में 12, जमुई जिला में 21, खगड़िया जिला में 16 और बेगूसराय जिला में 31 अतिथि शिक्षक नियुक्त होंगे.

इस प्रकार है अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का शेड्यूल

  • जिलावार विज्ञापन प्रकाशन : 17 जुलाई

  • उम्मीदवारों से आवेदन : 17 से 20 जुलाई तक

  • मेधा सूची बनेगा : 21 जुलाई

  • मेधा सूची का प्रकाशन : 22 जुलाई

  • मेधा सूची पर आपत्ति : 24 जुलाई

  • आपत्तियों का निराकरण : 25 जुलाई

  • मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन : 26 जुलाई

  • चयनित अभ्यर्थियों से विकल्प : 27 से 28 जुलाई

  • विद्यालयों का आवंटन : 29 जुलाई

  • अभ्यर्थियों का योगदान : 30 से 31 जुलाई

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन