प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव को रस्सी से बांधकर कुएं में फेंका

Updated:
विज्ञापन

भेल्दी थाना क्षेत्र की तरवार पंचायत के तरवार तख्त टोला गांव में एक युवक की हत्या कर शव को रस्सी में बांधकर कुएं में फेंक दिया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, भेल्दी. भेल्दी थाना क्षेत्र की तरवार पंचायत के तरवार तख्त टोला गांव में एक युवक की हत्या कर शव को रस्सी में बांधकर कुएं में फेंक दिया गया. पुलिस ने शव को शुक्रवार की दोपहर बरामद किया. मृतक मढ़ौरा थाने के बरदहिया रामचक गांव निवासी भरत राउत का 20 वर्षीय पुत्र रंजन राउत बताया गया है. मृतक के भाई विजय के अनुसार युवक का प्रेम प्रसंग भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार गांव के एक लड़की से चल रहा था. उसी से मिलने युवक गुरुवार की शाम तरवार पहुंचा था. यहां से उसका शव कुआं से पुलिस ने बरामद किया. मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे से ही रंजन घर से लापता था. उसकी खोजबीन में परिजन लगे थे. तभी उन्हें जानकारी मिली कि भाई प्रेमिका से मिलने गया था. इसके बाद विजय अपने परिजनों के साथ अपने भाई के संबंध में और जानकारी हासिल करने में जुट गया. इसके बाद पता चला कि उसकी हत्या कर शव को प्रेमिका के घर के समीप ही कुएं में फेंक दिया गया है. इसके बाद परिजनों के साथ मौके पर पहुंच भेल्दी पुलिस को सूचित किया. घटना की सूचना होने पर पुलिस कुएं के पास पहुंची. मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल गया. पुलिस ने मामले में प्रेमिका के घर से दो युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें पहले से नहीं थी. जब मृतक के परिजन पहुंचकर रोने लगे, तो इसके बारे में पता चला.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन