महिला तस्कर और शराबी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
महिला तस्कर और शराबी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब तस्कर और एक शराबी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब तस्कर और एक शराबी को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मारर गांव में छापेमारी की. इस दौरान आलू के खेत में छुपाकर रखे 2 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. मौके से पुलिस ने मारर गांव निवासी कामेश्वर माझी उर्फ ढेला माझी की पत्नी लालपरी देवी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए महिला के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की. वहीं दूसरी कार्रवाई में परसा थाना क्षेत्र के बेदवलिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बेदवलिया निवासी हिरा राय के पुत्र रंजन राय के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत सन्हा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन