चेतन परसा में जामा मस्जिद में सामूहिक इफ्तार के साथ हुआ माहे रमजान का स्वागत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-2 स्थित चेतन परसा की जामा मस्जिद के सेहन में माहे रमजान के पहले दिन गुरुवार की शाम दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

परसा. नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-2 स्थित चेतन परसा की जामा मस्जिद के सेहन में माहे रमजान के पहले दिन गुरुवार की शाम दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़े-बुजुर्ग, नौजवानों तथा छोटे-बड़े बच्चों सहित सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जिससे भाईचारे और एकता का खूबसूरत माहौल देखने को मिला. इफ्तार के बाद मस्जिद के इमाम हाफिज मो. समीउल्लाह के नेतृत्व में सभी रोजेदारों ने देश में अमन-शांति, आपसी सौहार्द और तरक्की के लिए सामूहिक दुआ मांगी. मौके पर इमाम हाफिज मो. समीउल्लाह ने कहा कि रमजान का महीना इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र माना गया है. इस माह में रोजेदार ज्यादा से ज्यादा इबादत करते हैं, पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं, तरावीह पढ़ते हैं और कुरआन की तिलावत कर अल्लाह की रजा हासिल करने का प्रयास करते हैं. दावत-ए-इफ्तार में अबुल हसन, मो शाहिद हुसैन, मोहम्मद युसुफ, मो. फिरोज, अलाउद्दीन खुर्शीद आलम सेराजू दिन मो नईम शोएब आलम मो. अफरोज, मो सलीम अंसारी, नौशाद आलम, मो. सद्दाम, महमूद आलम, अफजल हुसैन, मो. अजमुल्लाह, इस्लामुद्दीन समसूदीन,नूर होदा, मो फारूक, सकील अहमद, सैदर अली, अब्दुल कलाम आजाद मो समीम मो नासिर मो हसीब अब्दुल कबीर सैफुल्लाह जावेद अख्तर अब्दुल सतार समेत सैकड़ों की संख्या में रोजेदार शामिल हुए.इफ्तार कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का संदेश दिया गया तथा रमजान माह को मिल-जुलकर शांति व सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन