सारण: परसा के सगुनी नट टोला में शौचालय की मांग, सरकारी जमीन पर निर्माण की मांग

Updated:
विज्ञापन

माग पत्र सौंपते ग्रामीण

सगुनी नट टोला के ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर आवाज उठाई है. शौचालय की सुविधा न होने से दलित परिवार परेशान हैं और सरकारी भूमि पर निर्माण की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन

Saguni Nut Tola: परसा प्रखंड के सगुनी पंचायत स्थित सगुनी नट टोला में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग तेज हो गयी है. टोला के दर्जनों महिला-पुरुषों ने मुखिया बबली कुमारी के आवास पर पहुंचकर सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने की मांग की. इस संबंध में ग्रामीणों ने मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण साह को लिखित मांग पत्र सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन

शौचालय की सुविधा नहीं होने से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि नट टोला में बड़ी संख्या में दलित परिवार रहते हैं, जिनके घरों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण होने से टोला के महिला और पुरुषों को काफी सुविधा मिलेगी.

निर्माण का कुछ लोगों द्वारा विरोध करने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सामुदायिक शौचालय निर्माण को लेकर गांव के कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है. इसके कारण निर्माण की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि वे इस मामले को लेकर मुखिया के साथ-साथ अंचलाधिकारी को भी आवेदन देकर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाएंगे.

मांग पत्र सौंपने वालों में भगीरथ नट खलीफा, राजेश नट, गणेश नट, बबीता देवी, सोमारी देवी, कलावती देवी, लीलावती देवी समेत दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे.

सरकारी भूमि पर शौचालय निर्माण का दिया आश्वासन

मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण साह ने बताया कि नट टोला के समीप सरकारी भूमि उपलब्ध है. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उक्त भूमि पर सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि शौचालय की सुविधा मिलने से दलित परिवारों को सरकार की योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन