सारण के बनियापुर में शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने सुनी शिक्षकों की समस्याएं, सड़क से सदन तक मुद्दे उठाने का दिया भरोसा
शिक्षकों के साथ उपस्थित डाॅ. राहुल राज
शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने स्कूलों का दौरा कर शिक्षकों की लंबित मांगों, सेवा-सुरक्षा और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को ध्यान से सुना. उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनके सभी न्यायसंगत मुद्दों को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा.
Saran Teachers' Issues: शिक्षाविद् डॉ. राहुल राज ने प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों और प्राचार्यों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की लंबित मांगों, सेवा-सुरक्षा और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना. डॉ. राज ने शिक्षकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र और स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया.
आपके शहर में
शिक्षक सम्मान और सेवा-सुरक्षा से समझौता नहीं
डॉ. राहुल राज ने कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में व्याप्त शून्यता को दूर करने के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे. शिक्षक सम्मान, अधिकार और सेवा-सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना, प्रोन्नति और प्रशासनिक समस्याओं सहित शिक्षकों के सभी न्यायसंगत मुद्दों को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा.
समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल का दावा
प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. राहुल राज शिक्षकों की समस्याओं को केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रखते हैं. वे समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और सरकार के स्तर पर प्रभावी पहल करते हैं.
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सत्यजीत जी, राजेश शुक्ला, मो. शमीम, संजीव, संयुक्त सचिव प्रकाश सिंह, प्रखंड सचिव दिलीप रस्तोगी, संजय सिंह, धर्मेंद्र गिरी, विनय पासवान, अर्जुन युवराज, आनंद मिश्रा, बिट्टू रजक आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए