छपरा के मौना नीम इलाके में सड़क बनाने पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक, 12000 लोग परेशान, जानिए किसने-क्या कहा

Updated:
विज्ञापन

रोड और नाला निर्माण रुका

मौना नीम से मौना पंचायत रोड तक सड़क और ड्रेनेज निर्माण का कार्य एक बार फिर हाईकोर्ट के स्टे के कारण रुक गया है. अतिक्रमण हटने के बाद शुरू हुआ काम सड़क की ऊंचाई के विवाद में फंस गया है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

Mauna Neem Road Construction: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 में मौना नीम से मौना पंचायत रोड तक सड़क और ड्रेनेज निर्माण का काम एक बार फिर रुक गया है. अतिक्रमण का मामला सुलझने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन अब सड़क की ऊंचाई को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका के बाद निर्माण पर अंतरिम रोक लगा दी गयी है. हाईकोर्ट ने नगर निगम की ओर से जवाब दाखिल किये जाने तक निर्माण कार्य पर रोक लगायी है. नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने भी हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर आने की पुष्टि की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्माण कार्य रुकने से स्थानीय लोगों में मायूसी है. सड़क और ड्रेनेज निर्माण के लिए जगह-जगह गड्ढे खोदे जा चुके हैं, जबकि सड़क पर जलजमाव की समस्या भी बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में देरी से परेशानी बढ़ रही है और खुले गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

एक महीना पहले हटाये गये थे 45 अतिक्रमण

मौना नीम से मौना पंचायत रोड तक सड़क और ड्रेनेज निर्माण को लेकर पहले भी अतिक्रमण का मामला हाईकोर्ट पहुंचा था. इसके बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मार्ग से 45 अतिक्रमण हटाये थे. अतिक्रमण हटने के बाद सड़क और ड्रेनेज निर्माण का रास्ता साफ हुआ और काम शुरू किया गया था.

अब सड़क की ऊंचाई को लेकर एक बार फिर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है. नए आदेश के बाद नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ही अतिक्रमण हटाने और निर्माण शुरू होने में काफी समय लगा, अब दोबारा काम बंद होने से समस्या और गंभीर हो गयी है.

नोट: फोटो नंबर  2 सीएचपी 13 है कैप्सन होगा-सडक पर जमा पानी  | Prabhat Khabar Network

सड़क की ऊंचाई को लेकर आमने-सामने हैं दो पक्ष

स्थानीय लोगों के बीच सड़क की ऊंचाई को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है. कुछ लोगों का कहना है कि मौना चौक से गांधी चौक तक मुख्य सड़क की ऊंचाई कम की जानी चाहिए, क्योंकि मौना पंचायत रोड मुख्य सड़क की तुलना में काफी नीचे है. उनका तर्क है कि सड़क को पर्याप्त ऊंचाई नहीं दी गयी तो जलजमाव की समस्या बनी रहेगी.

वहीं, पुराने मकानों में रहने वाले कुछ लोगों का कहना है कि सड़क की ऊंचाई अधिक बढ़ने से बरसात और नाले का पानी उनके घरों में प्रवेश कर सकता है. इसी समस्या को लेकर कोर्ट में याचिका दायर किये जाने की बात कही जा रही है.

नोट: फोटो नंबर  2 सीएचपी4 है कैप्सन होगा-एक सप्ताह पहले अधिकारी निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे  | Prabhat Khabar Network

सड़क पर जलजमाव और गड्ढों से बढ़ी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार फिलहाल सड़क की स्थिति बेहद खराब है. कई स्थानों पर आधा फीट से एक फीट तक पानी जमा है. वहीं, ड्रेनेज और सड़क निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढों के कारण आवागमन में भी परेशानी हो रही है. लोगों को आशंका है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो सकती है.

लोगों ने जल्द समाधान की मांग की

मंजू मिश्रा ने कहा कि सड़क और ड्रेनेज निर्माण में जितनी ज्यादा देरी हो रही है, लोगों की परेशानी उतनी ही बढ़ रही है. खासकर महिलाओं की परेशानी को समझने की जरूरत है.

नोट: फोटो नंबर  2 सीएचपी 8 है कैप्सन होगा-मंजू मिश्रा | Prabhat Khabar Network
मंजू मिश्रा

किरण देवी ने कहा कि दशहरा तक यदि सड़क और ड्रेनेज का निर्माण इसी तरह रुका रहा तो लोगों की परेशानी बहुत बढ़ जायेगी. सड़क की बदहाल स्थिति के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.

नोट: फोटो नंबर  2 सीएचपी 7 है कैप्सन होगा-किरण देवी | Prabhat Khabar Network
किरण देवी

रानी कुमारी ने कहा कि यदि कोर्ट का आदेश है तो उसका अनुपालन करते हुए जल्द से जल्द आगे की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाना चाहिए. काम बंद रहने से आम लोगों को परेशानी होगी.

नोट: फोटो नंबर  2 सीएचपी 6 है कैप्सन होगा-रानी कुमारी  | Prabhat Khabar Network
रानी कुमारी

चंदा देवी ने कहा कि फिलहाल सड़क की स्थिति बेहद खराब है. करीब आधा फीट से एक फीट तक पानी जमा है और इसी बीच निर्माण कार्य भी रोक दिया गया है. इससे परेशानी और बढ़ गयी है.

नोट: फोटो नंबर  2 सीएचपी 5 है कैप्सन होगा-चंदा देवी | Prabhat Khabar Network
चंदा देवी

गोलू कुमार ने कहा कि अधिकारियों को पहले ही सभी समस्याओं की जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए थी. लापरवाही के कारण अब आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

नोट: फोटो नंबर  2 सीएचपी 12 है कैप्सन होगा-गोलू कुमार | Prabhat Khabar Network
गोलू कुमार

सुनील भारती ने कहा कि सड़क और नाला जल्द नहीं बना तो दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी, क्योंकि सड़क पर गड्ढे खोदे जा चुके हैं.

नोट: फोटो नंबर  2 सीएचपी 11 है कैप्सन होगा-सुनील भारती | Prabhat Khabar Network
सुनील भारती

सुनील कुमार ने कहा कि स्थानीय लोग कई वर्षों से सड़क की बदहाली झेल रहे हैं. अधिकारी और मुकदमे के पेंच के बीच आम जनता परेशान हो रही है. जल्द समाधान निकलना चाहिए.

नोट: फोटो नंबर  2 सीएचपी 10 है कैप्सन होगा-सुनील कुमार | Prabhat Khabar Network
सुनील कुमार

एक नजर में योजना

  • सड़क और नाला की लंबाई: करीब 700 फीट.
  • निर्माण की लागत: करीब 98.45 लाख रुपये.
  • प्रभावित आबादी: करीब 12 हजार लोग.

क्या बोले वार्ड पार्षद

वार्ड संख्या 35 के पार्षद श्याम कुमार उर्फ राजा बाबू चौधरी ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू हो गया था और उनका प्रयास था कि जल्द से जल्द काम पूरा हो. पहले अतिक्रमण को लेकर मामला था और अब सड़क की ऊंचाई को लेकर हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर आ गया है. अधिकारियों को पहले ही सभी समस्याओं का समाधान कर लेना चाहिए था.

नोट: फोटो नंबर  2 सीएचपी 9 है कैप्सन होगा-वार्ड पार्षद श्याम कुमार  | Prabhat Khabar Network
श्याम कुमार उर्फ राजा बाबू चौधरी

क्या बोले नगर आयुक्त

नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने कहा कि एक स्थानीय व्यक्ति की याचिका पर हाईकोर्ट ने निर्माण कार्य पर अंतरिम रोक लगायी है. कोर्ट की ओर से जो कागजात मांगे गये हैं और आगे की कार्रवाई के लिए कहा गया है, उसकी तैयारी की जा रही है. आम लोगों के हित में जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन