ePaper

वट सावित्री पूजा की खरीदारी को लेकर दिघवारा बाजार में उमड़ी भीड़

Updated at : 05 Jun 2024 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
वट सावित्री पूजा की खरीदारी को लेकर दिघवारा बाजार में उमड़ी भीड़

पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाने वाला वट सावित्री का पर्व गुरुवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक तरीके से मनाया जायेगा. इस दौरान सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पतियों की लंबी उम्र की दुआ मांगेगी और वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं का जमघट दिखेगा.

विज्ञापन

दिघवारा. पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाने वाला वट सावित्री का पर्व गुरुवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक तरीके से मनाया जायेगा. इस दौरान सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पतियों की लंबी उम्र की दुआ मांगेगी और वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं का जमघट दिखेगा. पर्व की खरीदारी को लेकर बुधवार को दिघवारा बाजार में ग्राहकों की अप्रत्याशित भीड़ देखी गयी और लोगों को पर्व से जुड़े चीजों की खरीदारी में व्यस्त देखा गया. ग्राहकों में महिलाओं का प्रतिशत अधिक दिखा. मुख्य बाजार के अलावे शंकरपुर रोड में भी ग्राहकों की भीड़ दिखी. जहां महिलाओं को खरीदारी में व्यस्त देखा गया. देर शाम तक मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी हुई थी. सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों से लेकर कपड़े, किराना व फल आदि दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ में इजाफा दिखा तो वहीं महिलाओं को बांस के पत्ते से बने पंखे की खरीदारी में व्यस्त देखा गया. एक पंखा 20 से 30 रुपये प्रति पीस की दर से बिका. वहीं फलों के दाम में भी वृद्धि देखने को मिली. सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं ने खुद को सजने संवरने के लिए सामानों की खरीदारी की तो वहीं फल दुकानों पर भी सेब, आम लीची आदि फलों के दाम में पूर्व की तुलना में वृद्धि देखी गयी. बाजार में सजी अस्थायी दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली. जहां महिला ग्राहकों का जमघट देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन