शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराबियों को पुलिस ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को परसा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

परसा. स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को परसा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया. गिरफ्तार शराबियों में थाना क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी राजकुमार राउत का पुत्र धीरज कुमार, रामायोध्य राउत का पुत्र राजकुमार राउत तथा भलवाहिया गांव निवासी हिरा राय का पुत्र प्रमोद कुमार शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि ये सभी शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया. इसी क्रम में पुलिस ने लतरहिया गांव में छापेमारी कर मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लतरहिया निवासी हरिनंदन सहनी के पुत्र जाटा सहनी एवं जगलाल सहनी के पुत्र टुनटुन सहनी के रूप में हुई है. दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन