आज बंद होगी JPU की तीसरी मेधा सूची से नामांकन प्रक्रिया, 20 हजार से अधिक सीटों पर होगा स्पॉट एडमिशन

Updated:
विज्ञापन

जेपीयू का प्रशासनिक भवन | Prabhat Khabar Network

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2026-30 के लिए तीसरी मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि आज है. अभी भी 20 हजार से अधिक सीटें रिक्त हैं, जिन पर विश्वविद्यालय जल्द ही स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करेगा.

विज्ञापन

Saran News: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया 8 अगस्त को संध्या 4:00 बजे क्लोज कर दी जाएगी. जिन छात्र-छात्राओं का नाम तीसरी मेधा सूची (Third Merit List) में आया है, वे निर्धारित समय तक संबंधित कॉलेजों में अपना नामांकन करा सकते हैं. पूर्व में तीसरी मेधा सूची के तहत नामांकन की अंतिम तिथि 6 अगस्त निर्धारित थी, जिसे छात्र हित में विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग द्वारा दो दिन के लिए विस्तारित किया गया था. शुक्रवार को राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज और जयप्रकाश महिला कॉलेज में छात्रों की काफी चहल-पहल रही.

तीसरी मेधा सूची में कुल 5,448 छात्रों का नाम जारी किया गया था

जयप्रकाश महिला कॉलेज में शुक्रवार को 7 और राजेंद्र कॉलेज में 14 छात्रों का दाखिला हुआ. छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि तीसरी मेधा सूची में कुल 5,448 छात्रों का नाम जारी किया गया था, जिनमें से अब तक करीब 3,600 छात्र-छात्राओं ने दाखिला ले लिया है. कॉलेजों में वेरिफिकेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हेल्प डेस्क भी संचालित किए जा रहे हैं.

20 हजार से अधिक रिक्त सीटों पर होगा स्पॉट एडमिशन

तीसरी मेधा सूची के तहत नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कॉलेजों को 10 अगस्त तक कुल नामांकित और रिक्त सीटों का ब्योरा छात्र कल्याण विभाग को सबमिट करना होगा. जेपीयू के अंतर्गत आने वाले अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में कुल करीब 50,000 सीटें हैं. पहली और दूसरी मेधा सूची मिलाकर लगभग 24,000 नामांकन हुए थे, जबकि तीसरी मेधा सूची में अब तक 3,600 से अधिक दाखिले दर्ज किए गए हैं. इस प्रकार अभी भी 20,000 से अधिक सीटें रिक्त हैं, जिन पर दाखिले के लिए विश्वविद्यालय जल्द ही स्पॉट एडमिशन (Spot Admission) का नोटिफिकेशन जारी करेगा.

वोकेशनल कोर्स में भी नामांकन की आज अंतिम तिथि

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत छपरा, सीवान और गोपालगंज के कॉलेजों में संचालित वोकेशनल कोर्स (BCA, Biotech, BJMC आदि) में भी नामांकन की अंतिम तिथि 8 अगस्त ही तय की गई है. पहले इसके लिए भी 6 अगस्त की तिथि निर्धारित थी, लेकिन छात्र कल्याण विभाग ने दो दिन का विस्तार दिया था. शहर के राजेंद्र कॉलेज और इस सत्र से वोकेशनल कोर्स शुरू करने वाले जगदम कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर छात्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत दाखिला ले सकते हैं.

Also Read: छपरा में पूर्व DPO के सरकारी आवास पर 9 घंटे EOU की रेड, ₹27 लाख वेतन के बीच खातों में मिले ₹2.51 करोड़; 120 कट्ठा जमीन भी जांच के घेरे में


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन