छपरा जंक्शन पर महिला यात्री का पर्स लेकर भाग रहा चोर पकड़ाया

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआइबी छपरा और आरपीएफ पोस्ट छपरा की संयुक्त टीम ने एक चोर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

छपरा. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआइबी छपरा और आरपीएफ पोस्ट छपरा की संयुक्त टीम ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अररिया जिले के जोगबनी थाना के भादेसर गांव का दीपक माली का पुत्र श्यामजने कुमार बताया जाता है. इस संदर्भ में सीआइबी के उपनिरीक्षक संजय राय ने बताया कि गुरुवार को छपरा जंक्शन पर निगरानी के दौरान एक चोर को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. वहीं उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस के प्लेटफार्म संख्या तीन पर आने के बाद जांच की जा रही थी. इसी क्रम में कोच संख्या 142421 जीएस से एक युवक को महिला यात्री का पर्स लेकर उतरते देखा गया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक लेडीज पर्स, दो आधार कार्ड, एक रेडमी मोबाइल, बच्चों के हाथ का चांदी का ब्रेसलेट और 3470 रुपये नगद बरामद किये गये. बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गयी है. इस कार्रवाई के दौरान आरपीएफ के उपनिरीक्षक विशाल, सीआइबी के उपनिरीक्षक बृज सुंदर कुमार, रामसूरत यादव, रामकृपाल यादव, कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन