बनियापुर बाजार में जाम लगने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी
मुख्य बाजार बनियापुर में प्रतिदिन जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों की माने तो एनएच 331 स्थित बनियापुर पुल और मुख्य बाजार स्थित तीनमुहनी पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है.
बनियापुर. मुख्य बाजार बनियापुर में प्रतिदिन जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय लोगों की माने तो एनएच 331 स्थित बनियापुर पुल और मुख्य बाजार स्थित तीनमुहनी पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है. जिससे हॉस्पिटल, ब्लॉक, थाना एवं बैंक आने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. वही जाम की वजह से दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है. पूर्व में बनियापुर पुल और तीनमुहनी पर कई बार जाम से बाहर निकलने की होड़ में छोटे-बड़े वाहनों की चपेट में आने से कई लोगों को जान तक गवानी पड़ी है. बावजूद इसके जाम की समस्या से निजात नही मिल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए