पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षाएं 10 फरवरी से, तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. एक फरवरी को फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत सभी परीक्षा फार्म का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. अगले एक-दो दिनों में परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की तिथि पूर्व में ही जारी कर दी गयी है. फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 10 फरवरी से दो पालियों में शुरू होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच जे तक निर्धारित है. फर्स्ट सेमेस्टर के अंतर्गत कोर कोर्स एक से लेकर कर कोर्स चार तक का पेपर 10 से 18 फरवरी तक निर्धारित शेड्यूल पर दो पालियों में होगा. जबकि 19 फरवरी को पहली व दूसरी पाली में अनिवार्य एडिशनल विषय की परीक्षा होगी. वहीं 20 फरवरी को भी पहली पाली में अनिवार्य एडिशनल विषय का पेपर आयोजित किया जायेगा. इस परीक्षा के लिए पीजी के 17 विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी तथा हिंदी को रखा गया है. जबकि ग्रुप बी में भौतिकी, मनोविज्ञान व होम साइंस, ग्रुप सी में राजनीति विज्ञान, दर्शन शास्त्र, उर्दू, संस्कृत व कॉमर्स शामिल है. जबकि ग्रुप डी में गणित, केमिस्ट्री, बॉटनी तथा जूलॉजी विषय को रखा गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम सभी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जा चुका है. वहीं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी सूचना अपलोड कर दी गयी है. 20 फरवरी को मुख्य विषयों की परीक्षा समाप्त होने के उपरांत 24 से 26 फरवरी के बीच सम्बंधित पीजी विभागों में प्रायोगिक तथा मौखिक परीक्षा आयोजित की जायेगी. सारण जिला के सभी पीजी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है. जबकि सीवान और गोपालगंज के पीजी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजा सिंह कॉलेज सीवान को बनाया गया है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम तक एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा. शुक्रवार से कॉलेजों में एडमिट कार्ड का वितरण शुरू हो जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन