ePaper

कल से दो केंद्रों पर शुरू होगी पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा

Updated at : 08 Feb 2026 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
कल से दो केंद्रों पर शुरू होगी पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा

पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा कल से प्रमंडल के दो केंद्रों पर शुरू होगी. शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित कराये जाने को लेकर परीक्षा विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

विज्ञापन

छपरा. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024-26 की परीक्षा कल से प्रमंडल के दो केंद्रों पर शुरू होगी. शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित कराये जाने को लेकर परीक्षा विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि इस समय कॉलेजों में एडमिट कार्ड का वितरण हो रहा है. रविवार को अवकाश होने के बावजूद भी सभी कॉलेजों में एडमिट कार्ड बांटा गया. परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल भी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड तथा विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है. परीक्षा 10 से 20 फरवरी तक दो पालियों में होनी है. परीक्षा के पहले दिन 10 फरवरी को ग्रुप ए में शामिल अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी तथा हिंदी के कोर कोर्स वन की परीक्षा ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी में शामिल भौतिकी, मनोविज्ञान व गृह विज्ञान के कोर कोर्स वन का पेपर आयोजित होगा. इस परीक्षा के लिए पीजी के सभी 17 विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. जिसमें ग्रुप ए में अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी व हिंदी है. ग्रुप बी में भौतिकी, मनोविज्ञान, होम साइंस है. जबकि ग्रुप सी में राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, उर्दू, संस्कृत व कॉमर्स तथा ग्रुप डी में गणित, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी को रखा गया है. इस परीक्षा में छपरा, सीवान व गोपालगंज के करीब चार हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे. परीक्षा सीबीसीएस पैटर्न पर आयोजित होगी. जिसमें मेजर व माइनर कोर्स के पेपर के अलावा एडिशनल विषय का पेपर भी आयोजित होगा. सारण जिले के सभी पीजी कॉलेजों में नामांकित तथा विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय स्थित मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है. जबकि सीवान व गोपालगंज के पीजी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र राजा सिंह कॉलेज सीवान को बनाया गया है. नकल की रोकथाम के लिए ऑब्जर्वर की टीम भी बनायी गयी है. परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित है. जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. कॉलेजों में आज भी एडमिट कार्ड का वितरण होगा. एडमिट कार्ड बांटने के लिए विभाग स्तर पर व्यवस्था की गयी है. जिन छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि आ रही है. तो महाविद्यालय स्तर पर ही उसमें सुधार कर दिया जा रहा है.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन