बाल मेले में बच्चों ने लगाये जायकेदार व्यंजनों के स्टाल

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड बीआरसी कार्यालय परिसर में स्थित कन्या मध्य विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के बीच बाल मेले का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

एकमा. प्रखंड बीआरसी कार्यालय परिसर में स्थित कन्या मध्य विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के बीच बाल मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यौगेन्द्र बैठा ने फीता काटकर किया. इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. बाल मेले में आंगनबाड़ी एवं कन्या मध्य विद्यालय के कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. बाल मेले में बच्चों द्वारा पुआ, पूरी, समोसा, नमकीन, छोला, चाय, मोमो, लिट्टी-चोखा, चाट, भुजा, ब्रेड पकौड़ा सहित मिट्टी का चूल्हा और कागज का घर जैसे कई प्रकार के व्यंजन व सामग्री बनायी गयी थी. बच्चों की गतिविधियों को देखकर शिक्षक और अभिभावक काफी प्रसन्न दिखे. इस अवसर पर संदीप कुमार, शंभू शरण सिंह, साहेब हुसैन, वीरेंद्र राम, मनीष कुमार, अनूप गुप्ता, बिहारी राय, रंजन चौरसिया, अभिषेक तिवारी, पप्पू कुमार, मंजू वर्मा, इशरत जहां सहित कई शिक्षक व अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन