केरल भूस्खलन में बिहार के युवक का शव मिला, सेना ने मलबे से निकाला, सारण में पसरा मातम

Author Manoj kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
केरल के वायनाड में भूस्खलन में लापता तरैया के युवक का तीसरे दिन मलबे से मिला शव<bha>@</bha> परिजनों के अनुसार शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है,उसके पश्चात शव लाने के लिए बड़े भाई व अन्य रिश्तेदार पहुंचे है केरल के वायनाड

मृतक इमरान के शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू व अन्य | Prabhat Khabar Network

केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में लापता सारण जिले के मो. इमरान अंसारी का शव आखिरकार सेना के राहत एवं बचाव दल ने मलबे से बरामद कर लिया है. शव मिलने की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है.

विज्ञापन

Wayanad Landslide News : केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में लापता सारण जिले के तरैया प्रखंड के भटगाई गांव निवासी मो. इमरान अंसारी का शव आखिरकार सेना के राहत एवं बचाव दल ने मलबे से बरामद कर लिया. शव मिलने की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को फ्लाइट से बिहार भेजने की तैयारी की जा रही है.

Kerala Landslide : सेना ने घंटों की मशक्कत के बाद मलबे से निकाला शव

सेना के राहत एवं बचाव दल ने लगातार अभियान चलाकर गुरुवार को मो. इमरान अंसारी का शव मलबे से बाहर निकाला. इसके बाद शव को संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया. मृतक के बड़े भाई इरसाद अली और अन्य परिजन वायनाड पहुंच चुके हैं. परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है और उसके बाद कंपनी शव को परिजनों को सौंपकर फ्लाइट से बिहार भेजने की व्यवस्था कर रही है.

Wayanad Landslide Bihar Youth : पीएफ, बीमा और अन्य राशि देने की प्रक्रिया शुरू

परिजनों के अनुसार कंपनी ने आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया है. मृतक के पीएफ, बीमा और अन्य देय राशि का भुगतान आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा.

Saran News : छह माह की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया

इमरान अंसारी की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है. पत्नी शबनम खातून पति की एक झलक पाने के लिए बार-बार बेसुध हो जा रही हैं. इमरान अपने पीछे छह माह की एक दुधमुंही बेटी छोड़ गए हैं, जिसके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया. वृद्ध मां ऐनुल निशा, पिता अलाउद्दीन अली, भाई रिजवान अली उर्फ मुन्ना बाबा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो महीने पहले रोजी-रोटी के लिए गए थे केरल

मृतक के बड़े भाई मुन्ना बाबा ने बताया कि इमरान अंसारी करीब दो महीने पहले पोकलेन मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करने के लिए केरल के वायनाड गए थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि रोजी-रोटी की तलाश में गया बेटा इस तरह दुनिया छोड़ देगा. देर रात तक शव के पटना पहुंचने की संभावना जताई गई है.

मुआवजे की मांग, जनप्रतिनिधियों ने दी सांत्वना

शव मिलने की सूचना के बाद तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह 'विक्कू' मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह से फोन पर बात कर केरल सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की. उन्होंने विश्वास जताया कि पीड़ित परिवार को उचित सहायता मिलेगी. पंच-सरपंच संघ के अध्यक्ष सुनील तिवारी, मुखिया ओम प्रकाश कुमार, जिला पार्षद हरिशंकर सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि मोहम्मद सन्नाउल्लाह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की.

Also Read : सारण के जलालपुर पहुंचे नीतीश कुमार, पंडित महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण



विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन