सारण के तरैया में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का शुभारंभ, छात्राओं की शिकायतों का 30 दिनों में होगा समाधान

Updated:
विज्ञापन

तरैया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का हुआ शुभारंभ,बीडीओ,बीइओ अन्य पदाधिकारी उपस्थित

तरैया प्रखंड में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की शुरुआत हुई है, जिसका उद्देश्य छात्राओं की समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाना है. इस पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक, छात्रावास, कैंटीन जैसी शिकायतों का 30 दिनों के भीतर समाधान किया जाएगा.

विज्ञापन

vidyarthi sahyog portal: तरैया प्रखंड के गवन्द्री मध्य विद्यालय के समीप संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 के अंतर्गत विद्यार्थी सहयोग पोर्टल शिविर का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तरैया के प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय जायसवाल, वार्डन अंशुरानी समेत दर्जनों छात्राएं मौजूद रहीं.

छात्राओं को पोर्टल की दी गयी जानकारी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्राओं और मौजूद अधिकारियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्हें बताया गया कि ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत यह पोर्टल विद्यार्थियों की समस्याओं और सुझावों को सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा.

विद्यार्थी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी किसी भी समस्या या सुझाव को ऑनलाइन साझा कर सकेंगे. शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से उसके समाधान की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

30 दिनों के अंदर शिकायतों के समाधान का लक्ष्य

शिविर में बताया गया कि पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के अंदर निराकरण किया जाना है. इससे विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी.

शिक्षा से लेकर छात्रावास की समस्याओं का होगा समाधान

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा, छात्रावास, पेयजल, शौचालय, कैंटीन सहित विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य समस्याओं को दर्ज किया जा सकता है.

अधिकारियों ने छात्राओं को पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने और किसी भी समस्या या सुझाव को बेझिझक दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया.

विद्यार्थियों को सीधे मिलेगा समस्या समाधान का मंच

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के शुभारंभ को विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया. इससे छात्र-छात्राओं को अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान की स्थिति जानने में सुविधा मिलेगी.

शिविर के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को पोर्टल की प्रक्रिया और इसके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: TRE-4 की पीटी में बदल सकता है सिलेबस, बिहार से होंगे 30% प्रश्न, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजा पत्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन