सारण: तरैया में दरवाजे पर बैठी महिला की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने चार गोलियां दागीं

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों की गोली की शिकार महिला की अंतिम संस्कार सगुनी घाट पर किया गया पुत्र दीपक ने दी मां ओ अग्निमुख फोरेंसिक जांच टीम साक्ष्य एकत्रित करते हुए घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तरैया में शनिवार शाम बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। दरवाज़े पर बैठीं नीलम देवी पर बाइक सवारों ने चार गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Saran News : तरैया में शनिवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने दरवाजे पर बैठी एक महिला पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतका की पहचान तरैया निवासी 55 वर्षीय नीलम देवी के रूप में हुई है. वह रामबाग स्थित श्री रेस्टोरेंट ढाबा के संचालक दीपक सिंह की मां थीं.

विज्ञापन

दरवाजे पर बैठी थीं नीलम देवी, अचानक बाइक से पहुंचे अपराधी

जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम नीलम देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं. इसी दौरान बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ चार फायर कर दिये. गोली लगते ही नीलम देवी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गयीं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गये.

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. परिजन और स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ नीलम देवी को तत्काल इलाज के लिए तरैया रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

गंभीर हालत में छपरा से पीएमसीएच किया गया रेफर

तरैया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नीलम देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया.

परिजन उन्हें पटना लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नीलम देवी ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन शव को वापस सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. देर रात सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाये साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मढ़ौरा-2 संजय कुमार सुधांशु और तरैया थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. देर रात करीब नौ बजे फोरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये.

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति का जायजा लेने के साथ घटना से जुड़े संभावित साक्ष्यों को सुरक्षित किया है. अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.

बिजली गुल रहने से सीसीटीवी फुटेज में अंधेरा

अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस रविवार की सुबह से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी रही. एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने आसपास की दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की.

बताया जाता है कि घटना के समय काफी देर तक बिजली गुल थी. इसके कारण इलाके में अंधेरा पसरा हुआ था. अंधेरा होने की वजह से कई सीसीटीवी कैमरों में घटना से जुड़ी फुटेज स्पष्ट नहीं दिख रही है. हालांकि पुलिस उपलब्ध फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. समाचार लिखे जाने तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी थी.

सगुनी घाट पर हुआ नीलम देवी का अंतिम संस्कार

नीलम देवी का अंतिम संस्कार रविवार को गंडक नदी के तट स्थित सगुनी घाट पर किया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में भी आक्रोश और चर्चा का माहौल है.

दरवाजे पर बैठी महिला को बाइक सवार अपराधियों द्वारा चार गोलियां मारकर हत्या किये जाने से कई सवाल खड़े हो गये हैं. आखिर अपराधियों ने नीलम देवी को ही निशाना क्यों बनाया और इस वारदात के पीछे क्या वजह थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है.

अपराधियों की गोली की शिकार महिला की अंतिम संस्कार सगुनी घाट पर किया गया पुत्र दीपक ने दी मां ओ अग्निमुख  फोरेंसिक जांच टीम साक्ष्य एकत्रित करते हुए  घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
अपराधियों की गोली की शिकार महिला की अंतिम संस्कार सगुनी घाट पर किया गया पुत्र दीपक ने दी मां ओ अग्निमुख फोरेंसिक जांच टीम साक्ष्य एकत्रित करते हुए घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसडीपीओ व अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन