सारण : तरैया में अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा इलाका

Updated:
विज्ञापन

तरैया शिवालयों में नंदीजी महाराज को जलाभिषेक कर मन्नत मांगती महिलाएं

Taraiya Last Monday : सावन की अंतिम सोमवारी पर तरैया प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. मथुरा धाम से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों के जत्थे ने भक्तिमय माहौल बना दिया. श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी.

विज्ञापन

Taraiya Last Monday : सावन की अंतिम सोमवारी पर तरैया प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. तरैया श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर से लेकर रामबाग स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर और अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही. मथुरा धाम से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों के जत्थे ने भी मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में उमड़ी भीड़

अंतिम सोमवारी को तरैया श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा. भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर के पुजारी और पुलिस प्रशासन को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

गंगाजल लेकर पहुंचे कांवरियों के जत्थे

पानापुर प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मथुरा धाम स्थित गंडक नदी तट से पवित्र गंगाजल लेकर कांवरियों का जत्था तरैया पहुंचा. चिलचिलाती धूप के बीच यात्रा पूरी कर मंदिर पहुंचे कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. कांवरियों के पहुंचते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई.

तरैया शिव मंदिर में अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक करते श्रद्धालु श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल  तरैया शिवालयों में नन्दीजी महाराज को जलाभिषेक कर मन्नत मांगती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल

जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने कराई पूर्णाहुति

भगवान भोलेनाथ पर जल अर्पित करने के बाद मंदिर के मुख्यद्वार पर बने हवनकुंड में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति कराई. पुजारी सुधांशू तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सैकड़ों श्रद्धालु हवन में शामिल हुए. इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा.

रामबाग के रामेश्वर महादेव मंदिर में भी भीड़

अंतिम सोमवारी को तरैया क्षेत्र के रामबाग स्थित श्री संकट मोचन घंटी बाबा दरबार परिसर में बने रामेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया.

तरैया शिव मंदिर में अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक करते श्रद्धालु श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल  तरैया शिवालयों में नन्दीजी महाराज को जलाभिषेक कर मन्नत मांगती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
तरैया शिव मंदिर में अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक करते श्रद्धालु

कई शिव मंदिरों में गूंजता रहा हर-हर महादेव

तरैया के शाहनेवाजपुर शिव मंदिर, नंदनपुर, गंडार, पोखरेड़ा, पचौड़र और भलुआ समेत अन्य शिव मंदिरों में भी अंतिम सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा. हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया.

अंतिम सोमवारी पर दिखी शिवभक्ति की खास तस्वीर

सावन की अंतिम सोमवारी पर तरैया में मंदिरों से लेकर सड़कों तक शिवभक्ति का माहौल देखने को मिला. कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. विभिन्न मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में सावन की अंतिम सोमवारी के उत्साह को और बढ़ा दिया.

Also Read : सारण: मढ़ौरा के आठ युवाओं ने पटना में किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन