स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों ने सीखे अनुशासन और सेवा के गुर

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

मशरक प्रखंड के बहुआरा उच्च विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय गंडामन में जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में भारत स्काउट और गाइड सारण द्वारा प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मशरक. मशरक प्रखंड के बहुआरा उच्च विद्यालय व उच्च माध्यमिक विद्यालय गंडामन में जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में भारत स्काउट और गाइड सारण द्वारा प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विद्यार्थियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों, मार्च पास्ट, ड्रिल, नियम-प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, गांठें बांधने की कला, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, टोली निर्माण, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किये गये. बहुआरा उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर का संचालन प्राचार्य अरूण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर शिक्षक राहुल गोस्वामी, सोमदत, रजनीश, शैलेंद्र कुमार, प्रवेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार, जयकिशोर महतो, खुशबू कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, सुषमा कुमारी एवं बबिता कुमारी की सक्रिय भूमिका रही. सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सेवा, त्याग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत करते हुए स्काउटिंग की व्यवहारिक जानकारी दी. वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय गंडामन में प्राचार्य राजकिशोर साह के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रदीप कुमार, प्रियंका कुमारी एवं आस्था कुमारी द्वारा शिविर को सफल बनाया गया. प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने टोली गठन कर विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नेतृत्व एवं सहयोग की भावना का परिचय दिया. समापन समारोह में प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रीकांत आनंद एवं कृषि सहायक ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे. अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण जीवन में अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करता है, जो एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए अत्यंत आवश्यक है. शिविर के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. पूरे आयोजन ने विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन