बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की 52वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि, छपरा में आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग
नोट: फोटो नंबर 6 सीएचपी 9 है कैप्सन होगा-बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग | Prabhat Khabar Network
छपरा में बाबू जगदेव प्रसाद की 52वीं शहादत दिवस मनाई गई। राजेश कुशवाहा ने जिलाधिकारी से उनकी भव्य आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की है।
Saran News : कुशवाहा कॉम्प्लेक्स में शनिवार को अमर शहीद बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की 52वीं शहादत दिवस मनाई गई. इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष, विचारों एवं सामाजिक योगदान को याद किया.
आपके शहर में
शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर किया संघर्ष
सम्राट अशोक विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह मीडिया प्रभारी राजेश कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया. उन्होंने सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाते हुए वंचित समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया.
उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू का नारा "सौ में 90 शोषित हैं, 90 भाग हमारा है, 10 का शासन 90 पर नहीं चलेगा" आज भी सामाजिक समानता और अधिकारों की लड़ाई के लिए प्रेरणा देता है.
छपरा में आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग
राजेश कुशवाहा ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से छपरा मुख्यालय में बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि छपरा में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और विचारों से प्रेरणा मिलेगी.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष जीतू कुशवाहा, बबन सिंह कुशवाहा, अनिल मेहता, स्कूल प्राचार्य सुनील सिंह, कमलवीर सिंह, जयकुमार सिंह, डॉ. जोगिंदर प्रसाद, गीता सिंह, रानी देवी, रीता देवी, सीता देवी, रेखा देवी, कौशल कुमार, जितेंद्र कुमार, राजीव रंजन, ज्योति कुमारी, अंजली कुमारी और अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए